सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो का हिस्सा बनने को लेकर टीना दत्ता ने दी प्रतिक्रिया, अनोखे अंदाज में दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Dutta reacted to being a part of the show says NO to bigg boss 15 in a unique way
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में 'उतरन' फेम टीना दत्ता के नाम को लेकर भी काफी चर्चा सुनने को मिली थी। दरअसल, बीते दिनों यह कहा जा रहा था कि टीना सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लेने वाली हैं।

वहीं, अब इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए टीना ने यह साफ कर दिया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस- 15 को लेकर चल रही अफवाहों पर रोक लगा दी है। एक्ट्रेस ने अनोखे अंदाज में शो को ना कहने का तरीका अपनाया।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Tina Dutta reacted to being a part of the show says NO to bigg boss 15 in a unique way
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

टीना ने एक मैगजीन के कवर पर अपनी एक ग्लैमरस फोटो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- 'बिग बॉस टाइम्स के लिए कवर गर्ल क्योंकि हमारे तथाकथित लव-अफेयर की अफवाहें जारी हैं !!!!' इसके साथ ही टीना के हैशटैग नॉट डूइंग बिग बॉस लिख कर यह साफ कर दिया कि उनके फैंस को फिलहाल इस शो में उनको देखके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। फोटो में टीना स्टाइलिश लॉन्ग कोट में काफी हॉट दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚♀️ (@tinadatta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Dutta reacted to being a part of the show says NO to bigg boss 15 in a unique way
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 भी किया गया था ऑफर

दरअसल, बीते दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एक समय कलर्स का चेहरा रह चुकीं टीना दत्ता को निर्माताओं ने बिग बॉस 15 के लिए संपर्क किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह इस शो में नजर आएंगी। इससे पहले टीना को बिग बॉस 14 भी ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।

Bigg Boss 15: Tina Dutta reacted to being a part of the show says NO to bigg boss 15 in a unique way
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इच्छा के रोल से मिली लोकप्रियता

‘उतरन’ में इच्छा के रोल ने टीना को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस सीरियल में टीना ने मासूम सी लड़की इच्छा का किरदार निभाया था, जिसकी मां एक अमीर घर में काम करती थी। टीना टीवी सीरियल 'कर्मफल दाता शनि' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने देवी दामिनी का किरदार निभाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब शो 'नक्सलबाड़ी' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Dutta reacted to being a part of the show says NO to bigg boss 15 in a unique way
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed