कौन बनेगा करोड़पति लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। प्रश्नों के उत्तर देने के साथ-साथ अक्सर शो में काफी मस्ती मजाक देखने को भी मिलता है। अमिताभ बच्चन के रुतबे को देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। बॉलीवुड के महानायक भी शो में आए कंटेस्टेंट की हर बात को मजाकिया अंदाज में लेते हैं उनके साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में शो में एक ऐसे कंटेस्टेंट पहुंचे जिन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ नहीं बल्कि उनके सूट में लगे पॉकेट स्क्वायर को ही बेकार बता दिया।
कौन बनेगा करोड़पति 13: अमिताभ बच्चन के सूट की पॉकेट को कंटेस्टेंट ने कहा ‘बेकार’, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
अमिताभ बच्चन का सूट पॉकेट नहीं आया पसंद
हॉट सीट पर बैठे प्रांशु ने गेम के बीच में अमिताभ बच्चन के सामने अपने दिल की बात रखी, उन्होंने अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कहा, ‘सर आपसे एक बात कहनी है, ऐसा सूट(अमिताभ बच्चन सूट)मेरे पास भी है, लेकिन उसमें ये पॉकेट नहीं है सर। पॉकेट मुझे सूट में अच्छा नहीं लगता यह बड़ा बेकार लगता है। ये अक्सर शादी में पहना जाता है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब
प्रांशु की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी जोर से हंस दिए और उन्होंने कहा, ‘जब ये खेल खत्म होगा तो हम अपना ये सूट आपको उतारकर दे देंगे’। इस बात को सुनकर प्रांशु भी काफी खुश हुए’।
1 करोड़ के सवाल पर पहुंचे प्रांशु
शो का प्रोमो देखकर ये साफ-साफ जाहिर है कि प्रांशु गेम में बहुत ही अच्छा खेल रहे हैं और वो काफी आगे तक आ गए हैं। आगामी एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे प्रांशु 1 करोड़ के सवाल की तरफ बढ़ते हुए नजर आएंगे। अब वो शो में करोड़पति की लिस्ट में शामिल होंगे या नहीं ये तो शो के ऑन-एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
बिग बी ने शेयर की अपनी तस्वीर
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते दिखाई दिए। अभिनेता ने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर अब तक 2800 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।