सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में एंट्री लेंगी सिंगर अकासा सिंह, कंटेस्टेंट बनकर मचाएंगी धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Sep 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 singer akasa singh to be part of salman khan show
अकासा सिंह - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी के खत्म होंने के बाद अब जल्द ही टीवी पर बिग बॉस 15 का आगाज होने वाला है। सलमान खान द्वारा इस शो की मेजबानी होगी। हर किसी को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार है और साथ ही इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का भी। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक किसी भी सितारे के नाम पर मुहर नहीं लगी थी। लेकिन अब उस शो के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म रूप से सामने आ रहा है और वो अकासा सिंह।



कौन हैं अकासा सिंह

अकासा सिंह पेशे से एक सिंगर हैं और कई सुपरहिट गाने वो अपनी आवाज में गा चुकी हैं। संगीत जगत में अपना करियर बनाने से पहले अकासा सिंह ने म्यूजिक रिएलिटी शो में भाग लिया था।अकासा सिंह ने न सिर्फ फिल्मों में गाने गाए बल्कि उन्होंने कई सिंगल्स भी गाए। उन्हें उनके गाने ‘नागिन’ के लिए लोगों से खूब सरहाना मिली। ये गाना उन्होंने आस्था गिल के साथ मिलकर गाया था।

Trending Videos
bigg boss 15 singer akasa singh to be part of salman khan show
अकासा सिंह - फोटो : Instagram

अकासा को हिमेश रेशमिया ने दिया मौका

शो में अकासा के मेंटोर हिमेश रेशमिया थे। शो में हिमेश ने अकासा को ये वादा किया था कि वह उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका देंगे और अपने उसी वादे को निभाते हुए हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म सनम तेरी कसम में गाने ‘खिंच मेरी फोटो’ गाने का मौका दिया। ये गाना सुपरहिट रहा और अकासा का करियर बॉलीवुड में करियर भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 singer akasa singh to be part of salman khan show
अकासा सिंह - फोटो : Instagram

अकासा की तरफ से नहीं आया बयान 

हालांकि अकासा बिग बॉस 15 में नजर आएंगी या नहीं इस बात पर अकासा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। प्रशंसकों को दर्शकों को बस उनकी कन्फर्मेशन का इंतजार है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अगर अकासा शो में आती हैं तो वह खूब धमाल करती हुईं नजर आएंगी।

bigg boss 15 singer akasa singh to be part of salman khan show
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले : सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारे आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं, हालांकि अब तक इन सितारों की तरफ से किसी भी तरह की मुहर नहीं लगाई गई है। जिन सितारों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, रीम शेख, सिंबा नागपाल, अर्जुन बिजलानी, डोनल बिष्ट और और पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान सहित कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। अमित टंडन का नाम भी सामने आ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स अमित से बात कर रहे हैं. दिव्या अग्रवाल जो बिग बॉस ओटीटी की विनर रही हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 singer akasa singh to be part of salman khan show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के प्रोमो में जंगल

बिग बॉस 15 हर सीजन से काफी अलग होने वाला हाई और इसका प्रमाण हैं बिग बॉस का पहला प्रोमो। अभी तक टीवी पर जारी हुए बिग बॉस 15 के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान एक जंगल में साइट सूट पहने हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस बार के बिग बॉस की थीम जंगल पर आधारित हो सकती है। इस प्रोमो में मशहूर पुरानी एक्ट्रेस रेखा का वॉयस ओवर भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed