फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल ने करण जौहर से बहसबाजी पर दिया जवाब, कहा- जरूरी नहीं उनकी फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाऊं

Wed, 22 Sep 2021 11:26 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Sep 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal reaction on heated exchange with karan johar says it is not necessary that I can showcase my passion in his film
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ओटीटी भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन घर से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया। दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन जीत चुकी हैं। घर में दिव्या को कोई कनेक्शन नहीं मिला, लेकिन इसी के साथ जब इस शो की शुरुआत हुई तो वो हमेशा करण जौहर के निशाने पर रहीं। वीकेंड के वार में करण जौहर और दिव्या के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली थी, जहां करण उन्हें बताते हुए नजर आए थे कि वो एक प्रतियोगी हैं और करण जौहर एक होस्ट थे।



करण जौहर से नहीं डरी दिव्या अग्रवाल

शो में ये देखा गया कि दिव्या अग्रवाल करण जौहर के सवालों का जवाब देने से बिलकुल नहीं कतराईं और उन्होंने अपनी हर बात सामने रखी। हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान जब दिव्या अग्रवाल से करण जौहर से हुई बहसबाजी के बारे में पूछा गया और ये पूछा गया कि क्या उनके मन में कभी नहीं आया कि करण जौहर से लड़ाई उनके करियर पर प्रभाव डाल सकती है तो दिव्या ने खुलकर इसका जवाब दिया।

bigg boss ott divya agarwal reaction on heated exchange with karan johar says it is not necessary that I can showcase my passion in his film
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

दिव्या ने कहा अपनी प्रतिभा पर भरोसा है

दिव्या ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और उन्हें इस बात का पूरा-पूरा विश्वास है कि अगर यहां नहीं तो उन्हें कहीं न कहीं काम जरूर मिल जाएगा। दिव्या ने कहा, ‘मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि एक कलाकर के रूप में मैं कभी भूखी नहीं मरूंगी। अभिनय मेरा प्रोफेशन है और मेरा जुनून भी। लेकिन ये जरूरी नहीं कि मैं अपनी प्रतिभा सिर्फ करण जौहर की फिल्मों में ही दिखा पाऊं’।

bigg boss ott divya agarwal reaction on heated exchange with karan johar says it is not necessary that I can showcase my passion in his film
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

करण जौहर की फिल्म से नहीं पड़ता कोई फर्क  

दिव्या अग्रवाल ने शो पर खास बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है कि मेरा जुनून लोगों तक कितना पहुंचता है, चाहे वो हिट हो या फ्लॉप, मैं वही कर रही हूं, जो मैं हमेशा से करना चाहती थी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो करण जौहर की फिल्म है या फिर एक शॉर्ट फिल्म अगर मुझे किसी को प्रभावित करके फिल्म लेनी है तो दर्शक सब कुछ देख रहे हैं। अगर मैं अच्छा अभिनय नहीं करूंगी तो वो मेरी आलोचना करेंगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता मैंने कितनी फिल्में की हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal reaction on heated exchange with karan johar says it is not necessary that I can showcase my passion in his film
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

खुद से गेम में रही सच्ची

दिव्या ने आगे कहा, ‘मुझे पता था कि खुद के साथ सच्ची हूं और कहीं भी गलत नहीं हूं इसलिए मैं किसी के सामने अपनी  बात रखने से कभी भी नहीं घबराई’। दिव्या ने बातचीत को बढ़ाते हुए आगे कहा, ‘जैसे-जैसे समय गुजरा, करण जौहर ने मुझे समझने की कोशिश की और वो उन्हें भी प्यार करने लगे।

विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal reaction on heated exchange with karan johar says it is not necessary that I can showcase my passion in his film
बिग बॉस ओटीटी विजेता दिव्या अग्रवाल - फोटो : वूट

ट्रॉफी देते वक्त करण ने लगाया गले

जब शनिवार को बिग बॉस ओटीटी का फिनाले हुआ तो सभी को पछाड़कर दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट टॉप 2 में पहुंचे और दिव्या अग्रवाल ने शो की ट्रॉफी जीती। जिसके बाद जब वो थोड़ी भावुक हुईं तो करण जौहर ने उन्हें गले से लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बिग बॉस ओटीटी के बाद दिव्या अग्रवाल सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा भी बन सकती हैं।

 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed