फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते पर सवाल: अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड को KISS कर बताया सच्चा प्यार, यूजर्स ने दिला दी सुशांत की याद

Wed, 22 Sep 2021 12:31 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Sep 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
ankita lokhande kissing his boyfriend vicky jain says ture story fans questions what was with sushant singh rajput
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

अंकिता लोखंडे लगातार किसी न किसी कारण से हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को किस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ये दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर में जहां अंकिता लोखंडे ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है तो वहीं दूसरी तरफ विक्की जैन कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों भारतीय पोशाक में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।



अंकिता ने बताया सच्चा प्यार

बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अपनी इस तस्वीर को अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान द्वारा आपके लिए बनाई गई प्रेम कहानी को बिलकुल भी हल्के में मत लीजिए। भगवान आपके लिए वो करता है जो आप उनसे मांग नहीं सकते और जिसकी कल्पना अपने कभी भी नहीं की होगी’। इस तस्वीर को साझा करते हुए अंकिता ने लिखा, ‘सच्ची कहानी’।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

ankita lokhande kissing his boyfriend vicky jain says ture story fans questions what was with sushant singh rajput
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने पूछा सुशांत के साथ क्या था फिर

अंकिता लोखंडे के कैप्शन को पढ़ने के बाद लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा, ‘अगर ये सच्ची कहानी है तो क्या सुशांत सिंह राजपूत के साथ आपकी कहानी फेक थी। तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘सच्चे प्यार की कहानी तो आपकी और सुशांत की थी’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये दोनों बिलकुल नहीं पसंद। सुशांत मेरा पसंदीदा था और हमेशा ही रहेगा’।

ankita lokhande kissing his boyfriend vicky jain says ture story fans questions what was with sushant singh rajput
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: ankv.ick

क्या अंकिता ने कर ली है शादी

इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘अब शादी हो गई है ना?’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी कर ली है आपने? कई लोगों को सोशल मीडिया पर अंकिता द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और लोग दोनों को बेहतरीन जोड़ी बताते हुए अपना प्यार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande kissing his boyfriend vicky jain says ture story fans questions what was with sushant singh rajput
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

कानों में इयरिंग और जुड़े में दिखीं अंकिता

अंकिता लोखंडे पिंक रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों में जूड़ा बांधा है और कानों में इयर रिंग्स पहने हुए है। ये दोनों इस तस्वीर में बिलकुल पति-पत्नी लग रहे हैं। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इनकी शादी की अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन
ankita lokhande kissing his boyfriend vicky jain says ture story fans questions what was with sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद विक्की जैन जिंदगी में आए

अंकिता लोखंडे ने एक लंबे समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया। लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे काफी टूट गई थीं। काफी समय बाद उनकी जिंदगी में विक्की जैन की एंट्री हुईं, जिन्होने हर समय पर उनका सहयोग किया। खबर तो ये भी है ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed