फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 11: फिनाले की दौड़ से बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, अब इन कंटेस्टेंट में कांटे की टक्कर

Wed, 22 Sep 2021 12:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: Vishal Aditya Singh evicted from the finale race divyanka tripathi and arjun bijlani becomes the top 2 finalists
खतरों के खिलाड़ी 11 - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में इस बार कई दमदार कंटेस्टेंट्स देखने को मिले। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन के ग्रैंड फिनाले की जमकर तैयारी चल रही है। 25-26 सितंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसके लिए शो की शूटिंग लगातार जारी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह टॉप 3 में जगह बनाने के बाद अब फिनाले की रेस बाहर हो चुके हैं। 

विशाल ने दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के साथ टॉप 3 में तो जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें टॉप 2 में एंट्री नहीं मिल पाई। दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए फिनाले से बाहर कर दिया है। इसी के साथ अब खतरों के खिलाड़ी के 11 सीजने की ट्रॉफी जीतने के लिए इस दौड़ में दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं। शो का विजेता चुनने के लिए रोहित शेट्टी दोनों को फाइनल टास्क देंगे। 

Khatron Ke Khiladi 11: Vishal Aditya Singh evicted from the finale race divyanka tripathi and arjun bijlani becomes the top 2 finalists
दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे अर्जुन और दिव्यांका

ट्रॉफी के लिए जारी इस दौड़ में अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। दोनों ही इस सीजन के जबरदस्त प्रतियोगी साबित हुए हैं। हालांकि, शो का विजेता कौन होगा ये पता करने के लिए दर्शकों को फिनाले एपिसोड का इंतजार करना होगा। 

Khatron Ke Khiladi 11: Vishal Aditya Singh evicted from the finale race divyanka tripathi and arjun bijlani becomes the top 2 finalists
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर विजेता को लेकर चर्चा तेज

वहीं, मंगलवार को शूट हुए खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले के बाद सोशल मीडिया पर शो के विजेता के नाम पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को शो का विजेता बताया जा रहा है। हालांकि, कई लोग दिव्यांका त्रिपाठी को इस शो की ट्रॉफी का प्रबल दावेदार मान रहे हैं। ऐसे में देखना यह मजेदार होगा कि फिनाले के दिन कौन ट्रॉफी कौन थामेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: Vishal Aditya Singh evicted from the finale race divyanka tripathi and arjun bijlani becomes the top 2 finalists
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा डेयरडेविल अंदाज

इससे पहले हाल ही में शो के मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के फिनाले से पहले एक नया वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी का डेयरडेविल अंदाज देखने को मिल रहा है। इस प्रोमो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दिव्यांका त्रिपाठी सिर्फ आदर्श बहू नहीं बल्कि खतरनाक मगर रानी भी हैं’। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।

 

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: Vishal Aditya Singh evicted from the finale race divyanka tripathi and arjun bijlani becomes the top 2 finalists
खतरों के खिलाड़ी 11 - फोटो : सोशल मीडिया

फिनाले पर पहुंचे सभी प्रतियोगी

खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले एपिसोड पर शो के सभी प्रतियोगी पहुंचे हैं। इस दौरान सना मकबूल, महक चहल और श्वेता तिवारी काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें ये सभी अपनी अदाओं के जलवे बिखरेती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed