फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी तेजस्वी प्रकाश, बिग बॉस के लिए छोड़ा जी कॉमेडी शो

Tue, 21 Sep 2021 10:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Sep 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash to be a part of reality show Bigg Boss 15 left Zee comedy show for Bigg Boss
तेजस्वी प्रकाश- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के कई मशहूर सीरियल में नजर आ चुकीं तेजस्वी प्रकाश अगले महीने से शुरू होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, अभिनेत्री इन दिनों जी कॉमेडी शो में नजर आ रही थीं, लेकिन अब वह कई हफ्तों से इस शो की शूटिंग से गायब हैं। 

एक वेबसाइट के मुताबिक बताया है कि तेजस्वी प्रकाश पिछले तीन हफ्तों से कॉमेडी शो की शूटिंग नहीं कर रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में जाने की तैयारी कर रही हैं, जो अगले महीने से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला है। हालांकि, तेजस्वी की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash to be a part of reality show Bigg Boss 15 left Zee comedy show for Bigg Boss
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के दो प्रतिभागी कंफर्म

वहीं, शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक सिर्फ ही नाम ऐसे हैं, जिन पर बिग बॉस 15 के घर के सदस्य की मुहर लग चुकी है। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी हैं। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। 

Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash to be a part of reality show Bigg Boss 15 left Zee comedy show for Bigg Boss
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash to be a part of reality show Bigg Boss 15 left Zee comedy show for Bigg Boss
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 भी हुआ था ऑफर

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश को इससे पहले बिग बॉस 14 के लिए भी अप्रोच किया गया था। हालांकि, उस समय उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। तेजस्वी इससे पहले स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा वह 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे शोज कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tejashwi Prakash to be a part of reality show Bigg Boss 15 left Zee comedy show for Bigg Boss
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों में था तेजस्वी का शो

तेजस्वी प्रकाश का सीरियल 'पहरेदार पिया की' काफी विवादों में रहा था। दरअसल, शो में दिखाया गया था कि मजबूरी में एक छोटे बच्चे की शादी दोगुनी उम्र की लड़की के साथ करवा दी जाती है, जो उसकी रक्षा करती है। इस दौरान शो में दोनों के रोमांटिक प्लॉट पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद इस शो को कई सालों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था, हालांकि विवादों के बाद यह शो ज्यादा नहीं चल सका।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed