फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता गौरव खन्ना ने कहा: हिंदी- उर्दू पर पकड़ के कारण मिली पहचान, 'भाभी' सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

Tue, 21 Sep 2021 08:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Khanna says Being from the Hindi belt gives me an edge
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव खन्ना टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वो कानपुर से ताल्लुख रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में 'भाभी' सीरियल से की थी। वो 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'कयामत', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'भाभी', 'जीवन साथी' और 'उतरन' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'स्वरागिनी' में परिणीता का रोल निभा रहीं आकांशा चमोला से शादी की है। अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि हिंदी और उर्दू पर पकड़ ने ही उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने में मदद की है।



उन्होंने कहा, मैंने अब तक लीड रोल के साथ 17-18 प्रोजेक्ट किए हैं। हिंदी पर कमांड के कारण ही ये लीड रोल मुझे मिले हैं। उर्दू ने मेरी बहुत मदद की है। गौरव ने कहा, लेखक हमें बोलने के लिए पंक्तियां देते हैं, लेकिन अभिनेता के रूप में हमें उन पंक्तियों को खुद की पंक्तियाँ बनानी पड़ती हैं। आपकी जब किसी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है, तो जादू चलता है। आप जब कम और अच्छे शब्दों में भावनाएं व्यक्त करते हैं, तो उसकी बात ही कुछ और होती है। 
 

Gaurav Khanna says Being from the Hindi belt gives me an edge
गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने कहा, मेरे प्रारंभिक वर्ष और स्कूली शिक्षा कानपुर में हुई है। लखनऊ मेरा दूसरा घर है, क्योंकि शादी के बाद मेरी बहन अलीगंज इलाके में रहती है। उन्होंने कहा, मैं एमबीए और अभिनय के लिए बाद में मुंबई चला गया। यही कारण है कि मेरी हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू पर अच्छी पकड़ है। हमारे अधिकांश शो इसी बेल्ट में होते हैं, इसलिए यहां से आने से मुझे एक फायदा होता है। जब मेरे माता-पिता इस पर गर्व महसूस करते हैं,  तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं।
 

Gaurav Khanna says Being from the Hindi belt gives me an edge
गौरव खन्ना

उन्होंने कहा, अनुपमा में भूमिका के लिए मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही हैं, वो अभूतपूर्व है। दर्शकों को मेरा स्टाइलिश और सौम्य चरित्र पसंद है, जो मातृभूमि में निहित है और शेर-ओ-शायरी करता है। मैंने अब तक जो भूमिकाएं की हैं, चाहे वह सीआईडी में एक पुलिस वाले की हो, हाजीर जवाब बीरबल या तेरे बिन, लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं मौका-ए-वर्दात भी कर रहा हूं लेकिन इसके लिए कम समय निकाल रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaurav Khanna says Being from the Hindi belt gives me an edge
गौरव खन्ना

आपको बता दें कि आकांक्षा और गौरव की लव स्टोरी की शुरुआत काफी फिल्मी तरीके से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिटोरियम में हुई थी। गौरव उस वक्त अपनी पहचान काफी हद तक बना चुके थे और आकांक्षा इंडस्ट्री में नई थीं। आकांक्षा उन्हें पहचान नहीं पाई थीं और एक्टिंग टिप्स देने लगी थीं। इस बात का खुलासा खुद गौरव ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

 

विज्ञापन
Gaurav Khanna says Being from the Hindi belt gives me an edge
गौरव खन्ना

गौरव का कहना था कि उन्होंने आकांक्षा के साथ अपनी पहली मुलाकात में उन्हें अपना असली नाम नहीं बताया था। उन्होंने कहा था कि आकांक्षा पहली मुलाकात में उन्हें पहचान नहीं पाई थी। उन्होंने कहा था,  मैं कोई शाहरुख खान या सलमान तो हूं नहीं कि वो मुझे पहचानती। उसने मुझे एक्टिंग में एंट्री करने के बहुत सारे तरीके तक बता दिए थे। मैं मन ही मन हंस रहा था, लेकिन अच्छा भी लग रहा था।  गौरव और आकांक्षा ने 2016 में शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed