सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Smriti Irani-Amar Upadhyay: तुलसी और मिहिर ही नहीं ये जोड़ियां भी हुईं पॉपुलर, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Jul 2025 07:30 AM IST
सार

जल्द ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वापसी करने वाला है। 25 साल पहले इस सीरियल के जरिए तुलसी और मिहिर की जोड़ी दर्शकों के बीच मशहूर हुई। इस जोड़ी के अलावा भी कई टीवी सीरियल हैं, जिनके लीड कैरेक्टर्स और जोड़ियां काफी पसंद की गईं। जानिए, टीवी सीरियल्स की ऐसी ही कुछ चर्चित जोड़ियों के बारे में।

विज्ञापन
Popular On-Screen Couples Indian Television Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande Hiten Tejwani Gauri Pradhan
टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियां - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तुलसी और मिहिर विरानी की जोड़ी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की सबसे चर्चित जोड़ी थी। एक बार फिर से तुलसी और मिहिर की जोड़ी वापस टीवी पर नजर आएगी। जल्द ही  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन टीवी पर टेलीकास्ट होगा। फिर से तुलसी और मिहिर के रोल में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय नजर आएंगे। मगर टीवी पर यही जोड़ी सबसे मशहूर नहीं है। इनके अलावा भी कई जोड़ियां हैं, जो अपने समय में खूब सराही गई। जानिए, ऐसी ही टीवी की चर्चित जोड़ियों के बारे में। 

Trending Videos
Popular On-Screen Couples Indian Television Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande Hiten Tejwani Gauri Pradhan
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने निभाए करण और नंदिनी के किरदार - फोटो : ट्विटर

करण विरानी और नंदिनी ठक्कर
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी(2000)’ में ही करण विरानी और नंदिनी की जोड़ी को भी दर्शकों ने मिहिर और तुलसी जैसा ही प्यार दिया। करण और नंदिनी के किरदार हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने निभाए थे। हितेन और गौरी प्रधान असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular On-Screen Couples Indian Television Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande Hiten Tejwani Gauri Pradhan
'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonytvofficial
राम और प्रिया 
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के पहले सीजन में राम और प्रिया की जोड़ी दर्शकों को काफी अच्छी लगी। इन किरदारों को राम कपूर और साक्षी तंवर ने निभाया था। साल 2011 में यह सीजन टेलीकास्ट हुआ। एकता कपूर प्रोड्यूस इस सीरियल का हाल ही में एक नया सीजन भी टेलीकास्ट हुआ, जिसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 
Popular On-Screen Couples Indian Television Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande Hiten Tejwani Gauri Pradhan
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
प्रेरणा और अनुराग
साल 2001 में सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा का रोल निभाया था और सीजेन खान ने अनुराग बसु का रोल किया था। वहीं मिस्टर बजाज के रोल में रोनित रॉय नजर आए। सीरियल की कहानी प्रेरणा और अनुराग की थी। अचानक सीरियल में मिस्टर बजाज की एंट्री होती है। अनुराग और प्रेरणा जुदा हो जाते हैं, आखिरी में ये दोनों मिलते हैं। यह सीरियल लगभग आठ साल तक टेलीकास्ट हुआ था। 
विज्ञापन
Popular On-Screen Couples Indian Television Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande Hiten Tejwani Gauri Pradhan
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मानव और अर्चना 
साल 2009 में टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ टेलीकास्ट हुआ। इसमें अर्चना और मानव के रोल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत नजर आए। यह जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। अंकिता लोखंडे को आज भी अर्चना के नाम से ही फैंस पुकारते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed