फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: शो से OUT हुए प्रियांक का ये है बड़ा सपना, इनसे मांगी माफी

Tue, 02 Jan 2018 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Tue, 02 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
priyank sharma wants to become an actor in bollywood
Priyank sharma

बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद प्रियांक शर्मा अब बड़े पर्दे पर एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं। प्रियांक और लव पिछले हफ्ते एक टास्क में हारने के चलते नॉमीनेट हुए थे। कम वोट मिलने के चलते प्रियांक को घर से बेघर होना पड़ा।

priyank sharma wants to become an actor in bollywood
Priyank Sharma

शो के पहले हफ्ते में बाहर हुए प्रियांक शर्मा ने घर में दोबारा एंट्री ली थी। लेकिन शो में दोबारा एंट्री लेने के दो महीने बाद वे घर से फिर बेघर हो गए हैं। लेकिन शो से बाहर होने के बाद एक इंटरव्यू में प्रियांक ने बताया कि वे अब एक अभिनेता बनना चाहते हैं।

priyank sharma wants to become an actor in bollywood
priyank sharma

'रोडीज राइजिंग' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियल्टी शोज में काम कर चुके प्रियांक का कहना है कि उनमें डांस का बड़ा हुनर है और वे इसके चलते एक अभिनेता बनने के काबिल हैं। बता दें कि उन्होंने शिल्पा और अर्शी से माफी भी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyank sharma wants to become an actor in bollywood
प्रियांक शर्मा

दरअसल, प्रियांक ने शिल्पा के वजन को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी और अर्शी खान के बारे में अनाप-शनाप खुलासे किए थे। ये उस वक्त की बात है जब प्रियांक ने घर में दोबारा प्रवेश किया था। प्रियांक ने अर्शी के पुणे वाले स्कैंडल के बारे में बात कर घर में हलचल मचा दी थी।

विज्ञापन
priyank sharma wants to become an actor in bollywood
प्रियांक शर्मा

बता दें कि बिग बॉस के घर में उनके सबसे अच्छे दोस्त विकास गुप्ता थे और इसके बावजूद वे हिना और लव के साथ ज्यादा रहते थे। लेकिन एक बार को उन्हें हिना की टीम का सदस्य मान लिया गया था। लेकिन विकास की वजह से प्रियांक ने हिना की दोस्ती की परवाह नहीं की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed