बिग बॉस को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है। अब शो में कंटेस्टेंट ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है। अब तक तो सिर्फ विकास, हिना और शिल्पा ही टीवी पर नजर आते थे। लेकिन अब बंदगी और पुनीश ने सबको पछाड़ दिया है।
Bigg Boss 11: बाहर टास्क कर रहे थे घरवाले, बंदगी-पुनीश को मिला मौका और तोड़ दीं सारी हदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीश और बंदगी का प्यार परवान चढ़ रहा है। पहले तो दोनों कह रह थे कि उनके प्यार में कोई सच्चाई नहीं है। वो ये सब सिर्फ टीवी के लिए कर रहे हैं। लेकिन अब जो वो कर रहे हैं वो प्यार से कहीं आगे बढ़ गया है।
पढ़ें- नए साल से पहले कपिल शर्मा की लगी लॉटरी, सुनील ग्रोवर ने दिया सबसे बड़ा तोहफा
घर में पुनीश और बंदगी की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। जो दर्शक तो छोड़िए घरवालों को भी रास नहीं आ रही हैं। कल घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया गया था। इस टास्क का संचालन पुनीश को करना था।
पढ़ें- राजघरानों के विरोध के बाद आया भंसाली का बड़ा बयान, अब रिलीज होकर रहेगी 'पद्मावती'
पुनीश घर के कैप्टन हैं इसलिए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी। इस टास्क का नाम मिशन बीबी 11 था। इसमें एक रॉकेट था जिसमें सभी घरवालों को बैठना था। बीच में एक टेक ऑफ बजर भी बजना था। अगर इस बजर के दौरान कोई कंटेस्टेंट रॉकेट से उतरता है तो उसकी प्राइज मनी से कुछ पैसे काट लिए जाएंगे।
पढ़ें- छोटी ड्रेस में ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अभिषेक को कहना पड़ा- 'डिलीट कर दो फोटो'
बंदगी पुनीश के साथ समय बिताने के लिए रात 2 बजे रॉकेट से उतर जाती हैं और प्राइज मनी 50 लाख रुपए में से 1 लाख 75 हजार रुपए काट लिए जाते हैं। इसके बाद पुनीश टास्क छोड़कर बंदगी के साथ टाइम बिताने लगते हैं।