{"_id":"62625d57ce43152989276c69","slug":"punyashlok-ahilyabai-sony-entertainment-tv-serial-daily-update-latest-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यश्लोक अहिल्याबाई: नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी बांटने से पहले ही आई ये मुसीबत, अब क्या करेंगी महारानी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई: नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी बांटने से पहले ही आई ये मुसीबत, अब क्या करेंगी महारानी
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की महागाथा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई हमें उस रानी की जीवनकाल से रूबरू कराती है, जिन्होंने अपनी बुद्धि से शांति और समृद्धि की स्थापना की और यह साबित किया कि व्यक्ति लिंग या जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। अपने ससुर ‘मल्हार राव होल्कर’ के अटूट समर्थन से, अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। इस महान रानी की प्रेरक कहानी के साथ, यह शो महारानी के जीवन की विभिन्न घटनाओं का शानदार वर्णन करके अपने हर उम्र के दर्शकों और प्रशंसकों को आकर्षित कर रहा है।
2 of 4
अहिल्याबाई होल्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जारी ट्रैक में, दर्शकों ने देखा कि कैसे अहिल्याबाई होल्कर को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चलता है और उनके लिए खंडेराव के साथ यह खबर बांटने के लिए रुकना मुश्किल है। जब वह यह बड़ी खबर साझा करने वाली होती है, तो उन्हें पार्वती के साथ खंडेराव की शादी से संबंधित एक कड़वा सच पता चलता है, जिससे वह हैरान रह जाती हैं। अहिल्या इस स्थिति से कैसे निपटेंगी? क्या खंडेराव अहिल्या की गर्भावस्था के बारे में पता चलने के बाद इस शादी के लिए मना कर देंगे? अहिल्या के जीवन का यह नया मोड़ निश्चित रूप से दर्शकों के लिए इस ड्रामा को और भी दिलचस्प बना देगा।
3 of 4
अहिल्याबाई होल्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अहिल्या के जीवन के इस नए चरण के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री एताशा ने कहा, “हम रिश्ते में असंख्य उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं, लेकिन हमें धैर्य रखना होगा, सामने आने वाली मुसीबतों को स्वीकार करना होगा और सोच को सकारात्मक रखना होगा, ताकि उस रिश्ते को बेहतर और लंबे समय तक बनाए रखा जा सके। अभी, अहिल्या एक भावनात्मक उथल-पुथल का सामना कर रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई
- फोटो : social media
धारावाहिक में अपने किरदारों के मनोभावों के बारे में बताते हुए एताशा कहती हैं, “उन्हें लगता है कि उनकी गर्भावस्था की खबर से उनके और खंडेराव के बीच की दूरियां दूर हो सकती है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कहतीं, पार्वती से खंडेराव की दूसरी शादी की खबर उनके पास पहुंच जाती है, जिससे वह भीतर से टूट जाती हैं। फिर भी, वह उनके मिलन के लिए सहमत हो जाती हैं और अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चलने के बाद भी, पार्वती और खंडेराव की शादी को स्वीकार करती हैं। और वह काफी धैर्यवान भी हैं और अनावश्यक झगड़ा भड़काने के बजाय मामले को स्वीकार कर रही हैं। रिश्ते हमेशा किसी रोलर कोस्टर की सवारी की तरह होंगे, लेकिन धैर्य और प्यार में विश्वास रखने की जरूरत है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।