राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguli) 12 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी थीं। मां बनने के सातवें दिन अभिनेत्री ने बेबी ब्वॉय की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में डिंपी का बेटा अपने पिता और बहन के पास सोता हुआ दिखाई दे रहा है।
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ने मां बनने के सातवें दिन दिखाई बच्चे की झलक, साथ में दिखे बेटी और पति भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिंपी ने इस तस्वीर को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'सौभाग्यशाली।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया। डिंपी के इस पोस्ट पर यूजर्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले डिंपी ने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए एक और तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में बच्चे के केवल पैर दिखाई दिए थे।
A post shared by Dimpy (@dimpy_g) on
डिंपी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।'डिंपी ने राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। राहुल और डिंपी की मुलाकात 'राहुल का स्वयंवर' शो के दौरान हुई थी। वहीं पर दोनों ने शादी की थी।
शादी के बाद कई बार मारपीट की खबरें आईं। इसके बाद डिंपी ने राहुल से तलाक ले लिया और कुछ वक्त बाद रोहित रॉय संग सात फेरे ले लिए। डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। डिंपी ने मॉडल के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।
डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कहानी चंद्रकांता की', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में काम किया। इसके साथ ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के अलावा 'नच बलिए 5' में भी नजर आईं।
राम की 'सीता' बनने से दो साल पहले गुरमीत की हो चुकी थीं देबिना, ये हैं करियर के 5 दमदार किरदार