फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीति रिवाज: गृह प्रवेश के बाद राहुल वैद्य के घर हुई पूजा, मराठी लुक से दिशा परमार ने जीता दिल

Wed, 21 Jul 2021 04:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 21 Jul 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Rahul Vaidya and Disha Parmar perform Pooja at his home after wedding
दिशा परमार-राहुल वैद्य फैन क्लब - फोटो : Instagram

दिशा परमार और राहुल वैद्य 16 जुलाई को शादी के बंधन मे बंधे थे। इन दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत से लेकर शादी तक इन दोनों के फंक्शन्स की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनकी शादी के पहले तो सभी रस्मों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया गया। अब राहुल वैद्य अपनी नई नवेली दुल्हन दिशा परमार को अपने घर ले आएं हैं, जहां उनके परिवार ने दिल खोलकर दिशा परमार का स्वागत किया।



शादी के बाद हुई घर में पूजा

शादी से बाद राहुल वैद्य के घर में एक पूजा रखी गई। दिशा परमार के आने के बाद घर में रखी गई इस पूजा में वो पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। दिशा परमार ने इस पूजा में ऑरेंज और पिंक रंग की साड़ी पहनी थी और वो महराष्ट्रियन लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं तो वही राहुल वैद्य भी धोती-कुर्ता पहने दिखें। दिशा परमार का ये महराष्ट्रियन लुक निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगा। उन्होने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।  

Rahul Vaidya and Disha Parmar perform Pooja at his home after wedding
दिशा परमार - फोटो : instagram

पूजा से पहले हुआ था गृह प्रवेश

बता दें कि इससे पहले दिशा परमार की गृहप्रवेश की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तसवीरों में दिशा लाल रंग के सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। दिशा जहां नए नवेली दुल्हन के लुक में नजर आईं तो वही राहुल वैद्य कैजुअल लुक में दिखें। राहुल वैद्य की मां ने दिशा परमार की आरती उतारी उसके बाद उन्होने अपने बेटे और दिशा की नजर भी उतारी। उन्होंने घर में बहु बनकर आई दिशा का दिल से स्वागत किया।

Rahul Vaidya and Disha Parmar perform Pooja at his home after wedding
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

राहुल ने दिशा के जन्मदिन पर किया था प्रपोज

राहुल वैद्य ने टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर मे रहकर नेशनल टेलीविजन पर किया था, जिसमें सभी घरवालों और उनके दोस्त आली गोनी ने उनकी मदद की थी। हालांकि दिशा के जवाब का राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में लंबे समय तक इंतजार किया और आखिरकार दिशा ने राहुल वैद्य का हमसफर बनने के लिए हां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vaidya and Disha Parmar perform Pooja at his home after wedding
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में दोस्तों ने लगाए चार चांद
 
बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी में शामिल होने के लिए उनके कई दोस्त पहुंचे थे। इस जोड़ी ने अपनी संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था ताकि इनके सभी दोस्त एंजॉय कर सके। टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरों जैसे राखी सावंत, पवित्रा पुनिया, एजाज खान, विकास गुप्ता, विंदु दारा सिंह, सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन सहित कई कलाकारों ने शादी अटेंड की। सभी ने इन दोनों की शादी में जमकर डांस किया।

विज्ञापन
Rahul Vaidya and Disha Parmar perform Pooja at his home after wedding
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगे राहुल वैद्य

राहुल वैद्य इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। बता दें कि बिग बॉस 14 के बाद अब राहुल खतरों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी 11 के सबसे महंगे प्रतियोगी हैं। वो प्रति एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए की मोटी फीस ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed