फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोग्राफर पर टीवी एक्ट्रेस ने लगाया था यौन शोषण का आरोप, समर्थन में उतरीं बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

Fri, 26 Oct 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Raja Bajaj daughter Sheena Bajaj says Sonal Vengurlekar is just blackmailing my father for money
Sonal Vengurlekar and sheena - फोटो : instagram

टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुलेकर ने मशहूर फोटोग्राफर राजा बजाज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। सोनल के आरोप लगाते ही अब राजा बजाज की बेटी अपने पिता के बचाव में उतर आई हैं। शीना बजाज ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। इसके साथ ही कहा कि वह यह सब कुछ पैसों के लिए कर रही हैं।

Raja Bajaj daughter Sheena Bajaj says Sonal Vengurlekar is just blackmailing my father for money
Sheena Bajaj - फोटो : instagram

एक वेबसाइट से बात करते हुए राजा बजाज की बेटी शीना बजाज ने यह बात कही। शीना बजाज ने कहा - 'यह सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। सोनल सिर्फ पैसों के लिए मेरे पिता को ब्लैकमेल कर रही हैं। उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी और करियर बनाने के साथ-साथ पैसा भी कमाना चाहती थीं। अगर मेरे पिता ने उनके साथ कुछ गलत किया होता तो उस वक्त ही पुलिस स्टेशन में मेरे पिता के खिलाफ शिकायत करवातीं।'

Raja Bajaj daughter Sheena Bajaj says Sonal Vengurlekar is just blackmailing my father for money
Sheena Bajaj

शीना बजाज ने आगे कहा - 'मेरी मां को बुलाने और पूरा वाकया बताने से अच्छा होता कि वह पुलिस में शिकायत करवातीं। पहले उन्होंने 5 लाख रुपए मांगे थे और बाद में पैसा कम कर दिया। मेरे कहने का मतलब सिर्फ इतना ही है कि अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो आप पैसे कैसे मांग सकता हो? 3 लाख मांगे फिर 1.5 लाख पर आ गईं। जब पापा ने पैसा देने से मना किया तो उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Bajaj daughter Sheena Bajaj says Sonal Vengurlekar is just blackmailing my father for money
Sonal Vengurlekar

शीना ने आगे कहा - 'मैं #MeToo कैंपेन के समर्थन में हूं। 80 फीसदी केस सही होते हैं लेकिन बचे हुए 20 फीसदी केस सिर्फ ऐसा लाइमलाइट में रहने के लिए करते हैं।' आपको बता दें, सोनल वेंगुलेकर 'ये वादा रहा' सीरियल में काम कर चुकी हैं। सोनल ने इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाते हुए कहा - 'यह उस वक्त की बात है जब मैं इंडस्ट्री में सेटेल होने की कोशिश कर रही थी। उस दौरान मेरी मुलाकात टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज के पिता राजा बजाज से हुई। मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया था जहां पर राजा बजाज पहले से थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी 55 हजार तक की कमाई कर लेती हैं।'

विज्ञापन
Raja Bajaj daughter Sheena Bajaj says Sonal Vengurlekar is just blackmailing my father for money
Sonal Vengurlekar - फोटो : instagram

सोनल ने आगे कहा - 'राजा ने मुझे रोल मिलने का भरोसा दिलाया। मेरा ऑडिशन अच्छा नहीं था इसके बाद उन्होंने मुझे खुद को असिस्ट करने को कहा ताकि मैं बारीकियां सीख लूं। इसके बाद वह शूट पर लोनावला लेकर गए। इस शूट में मॉडल और उनकी मां भी थीं। वहां पर मेरे परिवार का एक सदस्य भी था। शूट के दौरान उन्होंने मुझे कपड़े बदलने को कहा। मुझे ठीक तो नहीं लगा फिर भी मैं चली गई। पीछे से राजा भी आ गए और एक क्रीम दी और ब्रेस्ट पर लगाने को कहा।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed