फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी पर बोले एक्स हसबैंड, कहा अब मैं बदल गया हूं

Sun, 18 Sep 2016 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
raja chaudhary spoke out for shweta tiwari's pregnancy

श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पर पहली बार बोलते नजर आए हैं। राजा ने श्वेता की प्रेगनेंसी पर अपना रिएक्शन दिया है। राजा ने कहा कि उन्होंने श्वेता के दूसरी बार प्रेगनेंट होने की खबर सुनी है और वो मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए दुआ करते हैं कि उन पर भगवान की कृपा बनी रहे। आपको बता दें कि राजा से तलाक होने के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की और वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। 

श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी पर बोले एक्स हसबैंड, कहा अब मैं बदल गया हूं

raja chaudhary spoke out for shweta tiwari's pregnancy

राजा ने साल 1998 में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम पलक है। पारिवारिक अशांति के चलते 2007 में श्वेता और राजा अलग हुए और 2012 में उनका तलाक हो गया। पलक अब अपनी मां श्वेता के साथही रहती हैं। श्वेता से अलग होने के करीब 9 साल बाद राजा ने बताया कि वो बेटी पलक को बहुत याद करते हैं और उनके लिए यह बहुत ही दर्दनाक है कि उनकी बेटी हमेशा के लिए उनसे दूर हो गई है। वो पलक से बहुत प्यार करते हैं।

raja chaudhary spoke out for shweta tiwari's pregnancy

राजा का कहना है कि पलक को उनसे जानबूझकर दूर किया गया और इसी वजह से वो वॉयलेंट इंसान बन गए थे। उन्हें पलक से बहुत लगाव है। लेकिन वो जानते हैं कि पलक अब उनके पास कभी लौटकर नहीं आएगी। वैसे राजा और पलक सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
raja chaudhary spoke out for shweta tiwari's pregnancy

राजा की मानें तो अब वह पूरी तरह बदल चुके हैं। उनका कहना है कि हालातों के चलते वो वॉयलेंट और एग्रेसिव हो गए थे। आपको बता दें कि राजा अक्सर कई विवादों को लेकर चर्चा में रहा करते थे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने राजा को ऑनस्क्रीन देखा है उन्हें लगता है कि वह असल में एक बुरा इंसान है। पहले कई चीजें ऐसी हुईं जिन्हें वो हैंडल नहीं कर पाए। जो उन्होंने नहीं किया उसके लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन समय बदल चुका है और उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। 

विज्ञापन

श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी पर बोले एक्स हसबैंड, कहा अब मैं बदल गया हूं

raja chaudhary spoke out for shweta tiwari's pregnancy
पिछले साल राजा चौधरी ने दिल्ली की रहने वाली कॉरपोरेट प्रोफेशनल श्वेता सूद से दूसरी शादी कर ली है। अपनी नई शादीशुदा जिंदगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पास्ट मैरिज ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। पहले वो पजेसिव थे लेकिन अब जानते हैं कि पजेसिव होना उनके लिए अच्छी बात नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed