टीवी की रंगीन दुनिया से जहां हमें अभी पायल और संग्राम सिंह की शादी की खुशखबरी मिली, वहीं एक बार फिर छोटे पर्दे के लव बर्ड्स शादी करने जा रहे हैं। जी हां, टीवी इंडस्ट्री का एक और कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘जमाई राजा’ और ‘तुझसे है राब्ता’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं अभिनेत्री राजेश्वरी दत्ता और अभिनेता रोहित मेहता की। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी का फैसला कर लिया है। टीवी सीरियल 'इत्तेफाक' में एक-दूसरे के साथ काम कर चुके राजेश्वरी और रोहित साल 2020 में ही एक-दूसरे से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण इनकी शादी दो साल तक टल गई थी। हालांकि, दो साल के इंतजार के बाद अब दोनों इसी महीने की 18 तारीख को शादी करने जा रहे हैं।
Rajeshwar-Rohit Wedding: टीवी के इस कपल के घर बजने वाली है शहनाई, इस दिन शादी करेंगे राजेश्वरी और रोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश्वरी दत्ता और रोहित मेहता के घर बजेंगी शहनाई
अभिनेत्री राजेश्वरी दत्ता ने एक मीडिया साक्षात्कार में अपनी शादी की तारीख की पुष्टि की है। 'तुझसे है राब्ता' फेम अभिनेत्री ने बताया, “हमारे माता-पिता दो साल पहले मार्च 2020 में ही मिलने वाले थे, ताकि उसी साल शादी की तारीख तय की जा सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, कोरोना महामारी ने पूरे देश में दस्तक दी और सब कुछ पोस्टपोन करना पड़ा। लेकिन अब आखिरकार हम 18 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।” अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि रोहित के माता-पिता चाहते थे कि कपल की शादी शिमला में हो, लेकिन काम के कारण रोहित ज्यादा छुट्टियां नहीं ले सकते हैं, इसलिए हम दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है।
शादी के साथ-साथ हनीमून की भी की प्लानिंग
18 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों एक्टर्स का बाकी हर कपल की तरह ही घूमने फिरने का प्लान है। राजेश्वरी और रोहित ने भी अपने हनीमून की प्लानिंग पहले से कर रखी है। इस बारे में भी राजेश्वरी ने बिना हिचके बात की और बोलीं- 'मुझे पहाड़ और प्रकृति से प्यार है। इसलिए हम दोनों अपने हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश जाएंगे।
कुछ ऐसी है राजेश्वरी और रोहित की लव स्टोरी
बाकी कपल्स की तरह ही राजेश्वरी और रोहित ने शादी का फैसला करने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझा। यह दोनों पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजेश्वरी और रोहित की पहली मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। अभिनेत्री ने कहा, "एक फोटोग्राफर ने हमें एक प्रिंट शूट के लिए कपल के रूप में कास्ट किया था। इस शूट के बाद हम दोनों दोस्त बने और शूट के बाद भी लगातार टच में रहे। दोस्ती होने के कुछ महीनों के बाद मुझे रोहित से प्यार का एहसास हुआ। प्यार का एहसास होने के बाद मैंने बिना देर किए रोहित से अपनी मन की बात कह दी और उन्हें प्रपोज किया। किस्मत की बात थी कि, रोहित ने प्यारी मुस्कुराहट के साथ मेरे प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया और आज हम दोनों एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं।"