छोटे पर्दे पर रोज नए एपिसोड के साथ कहानी तो वही रहती है लेकिन नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं, जो कई बार दर्शकों को हैरान कर जाते हैं। ज्यादातर सीरियल को ऐसे पॉइंट पर समाप्त किया जाता है कि दर्शकों में आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहे और ये स्ट्रेटेजी काम भी करती है। अगले एपिसोड में क्या होने वाला है ये जानने के लिए अक्सर दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी रहती है, तो चलिए जानते हैं आज के सीरियल्स के आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।
TV Serials Update: अक्षरा खुद के लिए उठाएगी बड़ा कदम, अनुपमा वनराज को दिखाएगी रौद्र रूप, पढ़ें सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु ने अक्षरा को अभी भी उसके हाथ की चोट के बारे में नहीं बताया है। वहीं आरोही अक्षरा को कहेगी कि तुमने अपनी जिंदगी में किया क्या है और उससे कमरे से निकल जाने को कहेगी। आरोही के इस विहेवियर से अक्षरा बहुत दुखी हो जाएगी, जिसके बाद मंजरी उसका ध्यान बटाने की कोशिशि करेगी, हालांकि अक्षरा कि दिमाग में वही सारी बातें घूमेंगी जो आरोही ने उससे कही। इसके बाद अभिमन्यु के कहने पर वह अस्पताल जाती है। जहां वह मरीजो को गाना गाकर सुनाएगी। इसके बाद अक्षरा का पहला कदम होगा अपने करियर के लिए आगे बढ़ने का फैसला करेगी। वह सिंगिग कॉम्टीशिन में पार्टिसिपेट करने वाली है।
अनुपमा
सीरियल अनुपमा में छोटी अनु घर आ चुकी है और बरखा के साथ ही शाह परिवार को भी ये जानकर झटका लग चुका है कि अनुपमा और अनुज ने बेटी गोद ली है। अब अनुज और अनुपमा अपनी बेटी को लेकर शाह फैमिली के सदस्यों से मिलवाने गए हैं। जहां एक बार फिर से बा और वनराज अनुपमा को खरी-खोटी सुनाते नजर आएंगे लेकिन अनुज पर बात आते ही अनुपमा का गुस्सा बहुत बढ़ जाता है और वह वनराज को चेतावनी देगी कि उसके पति को आज के बाद मेरे और मेरे पति के बीच में जरा भी मत बोलिएगा। वहीं किंजल भी इनसिक्योर फील करेगी।
भाग्य लक्ष्मी
जी टीवी के सीरियल भाग्य लक्ष्मी में मलिष्का की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है, जिसकी वजह से हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, लेकिन मलिष्का अब भी यही कह रही है कि उसने कुछ नहीं किया। अब आगामी एपिसोड में ऋषि मलिष्का से कहेगा कि अगर वो इनोसेंट है तो साबित करे। वह मलिष्का से उसके बेगुनाह होने का सबूत मांगेगा।
ये है चाहतें
सीरियल ये है चाहतें में युग और प्रीशा एक दूसरे से मिल चुके हैं, हालांकि अभी दोनों के बीच गलतफहमियां बरकरार हैं। अब आने वाले एपिसोड में बलराज प्रीशा से उसके बेटे पर ध्यान देने के लिए कहता है। इसी के साथ बलराज दोनों के बीच नई परेशानियां खड़ी करता नजर आएगा।