{"_id":"5b87964442c7924656043a19","slug":"ram-kapoor-birthday-special-first-time-kissing-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर पहली बार इस सीन को करके पछताए थे राम कपूर, को-एक्ट्रेस से नहीं मिला पा रहे थे नजरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी पर पहली बार इस सीन को करके पछताए थे राम कपूर, को-एक्ट्रेस से नहीं मिला पा रहे थे नजरें
Sat, 01 Sep 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के महंगे एक्टर्स में से एक राम कपूर का जन्म 1 सितंबर को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की है। राम कपूर को एक्टिंग का शौक बचपन से था। 9वीं क्लास में उन्होंने सबसे पहली बार एक स्टेज शो में हिस्सा लिया।
2 of 5
साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से राम कपूर को काफी पॉपुलरिटी मिली। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थीं। सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। वहीं साक्षी तंवर, प्रिया शर्मा बनी थीं।
3 of 5
पॉपुलर होने के साथ यह सीरियल इंटीमेट सीन को लेकर भी चर्चा में रहा। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
एक ओर जहां किसिंगग सीन की वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट की टॉप पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद इसमें भारी गिरावट हुई। बाद में एकता कपूर ने भी माना कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।