{"_id":"5b8901d742c79246344b381b","slug":"ram-kapoor-birthday-special-love-story-with-gautami-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले TV सीरियल में ही भाभी बन चुकीं एक्ट्रेस को राम कपूर ने कर दिया प्रपोज, लव स्टोरी बेहद रोमांचक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पहले TV सीरियल में ही भाभी बन चुकीं एक्ट्रेस को राम कपूर ने कर दिया प्रपोज, लव स्टोरी बेहद रोमांचक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Ram Kapoor and Gautami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूट सी स्माइल, एक्टिंग के दिग्गज और हर रोल में एकदम फिट..आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसकी बात कर रहे हैं तो जनाब हम आपको बता दें यह कोई और नहीं टेलीविजन के फेमस एक्टर राम कपूर हैं। राम कपूर ने 21 साल पहले टीवी की दुनिया में कदम रखा था। एक से बढ़कर एक सीरियल में लाजवाब एक्टिंग के साथ ही इस एक्टर ने अपने लिए फिल्मी दुनिया का सफर भी बेहद आसान कर दिया था। राम कपूर की दमदार एक्टिंग से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन क्या आपको पता है उनके करियर के बेहतरीन सफर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही मजेदार है। राम कपूर का 1 सितंबर को जन्मदिन है तो चलिए आपको राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Ram Kapoor and Gautami
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी दोनों ही मझे हुए कलाकार है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत का जरिया भी टेलीविजन ही बना। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात साल 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में राम कपूर ने राहुल का तो वहीं गौतमी ने आंचल का किरदार निभाया। इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी बनी थीं। इस सीरियल में यह दोनों पहली बार एक साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को न केवल दर्शकों ने पसंद किया बल्कि एक दूसरे को भी यह दोनों शूटिंग के दौरान ही दिल दे बैठे थे।
Ram Kapoor and Gautami
राम और गौतमी के लिए यह सब कुछ आसान नहीं था। राम कपूर प्लेब्वॉय टाइप के थे जबकि गौतमी उनसे बिल्कुल अलग। धीरे धीरे सेट पर होती मुलाकात से यह दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। सेलिब्रिटी का एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज करने का तरीका काफी अलग होता है। हालांकि इन दोनों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। एक पार्टी के दौरान राम कपूर ने बड़े ही साधारण तौर पर गौतमी को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने झट से इसे स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor and Gautami
किसी भी कपल की शादी अगर मोहब्बत वाले दिन हो तो शायद किसी भी जोड़े के लिए अपने प्यार को मंजिल देने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। ऐसा ही कुछ गौतमी और राम कपूर के साथ हुआ। इन दोनों स्टार्स ने 14 फरवरी साल 2003 में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि इन दोनों का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन बाद में इन दोनों ने उन्हें राजी कर लिया था। गौतमी महाराष्ट्रिन हैं जबकि राम पंजाबी मुंडा। इन दोनों ने शादी आर्य समाज रीति से की थी।
विज्ञापन
Ram Kapoor and Gautami
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि गौतमी की राम कपूर से यह दूसरी शादी थी। गौतमी ने राम कपूर से पहले मशहूर फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। इन दोनों स्टार की शादी को 15 साल हो चुका है। इन दोनों स्टार्स के दो बच्चे है जिनका नाम सिया और अक्स हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान गौतमी ने कुछ वक्त का ब्रेक लिया था। यह दोनों कपल आखिरी बार साल 2014 में रिलीज फिल्म 'शादी के साइज इफेक्ट्स' में नजर आए थे। इस वक्त राम कपूर रियलिटी शो 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' को होस्ट कर रहे हैं।