फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस धारावाहिक के भी दिन हुए पूरे, दर्शकों की बेरुखी से हुआ बंद होने पर मजबूर

Sun, 09 Feb 2020 04:04 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
ram siya ke luv kush serial go to off air 11th february
राम सिया के लव कुश - फोटो : अमर उजाला

कहानी में नवीनता और अव्वल दर्जे की मनोरंजक सामग्री प्रदान करने का वादा करके छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने वाले शो 'राम सिया के लव कुश' टीआरपी में मात खाने के बाद निराश निर्माताओं ने इसे अब समाप्ति की ओर बढ़ा दिया है। 

ram siya ke luv kush serial go to off air 11th february
राम सिया के लव कुश - फोटो : अमर उजाला

जैसा कि शो का नाम है, उस हिसाब से इसकी कहानी लव कुश कांड तक चलने वाली थी लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से इस शो को रावण के वध के कुछ एपिसोड बाद ही बंद करना पड़ रहा है। शो में रावण का किरदार निभाने वाले शालीन भनोट ने जब अपने हिस्से की शूटिंग समाप्त की थी, तब लग रहा था कि शो अभी लंबा चलेगा लेकिन अब इस धारावाहिक की यह हालत हो गई है कि इसे बिना टीआरपी के ज्यादा खींचा नहीं जा सकता। 

ram siya ke luv kush serial go to off air 11th february
राम सिया के लव कुश - फोटो : अमर उजाला

एक समय था जब यह धारावाहिक पंजाब में कुछ कानूनी पचड़ों में फंस गया था, जिसके बाद यह शो लगभग एक महीने तक पंजाब में बंद रहा था। निर्माताओं ने कुछ जोड़-जुगाड़ करके शो को फिर से बहाल करवाया, लेकिन फिर भी शो को ज्यादा ताकत नहीं मिली। उसके बाद से ही शो के बंद होने की खबरें अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगातार लगी हुई थीं, लेकिन शो के निर्माता कुछ अच्छा होने का इंतजार कर रहे थे। अंत में अब पर्दा गिरने का वक्त आ ही गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ram siya ke luv kush serial go to off air 11th february
Ram Siya ke Luv Kush - फोटो : social media

इस शो का आखिरी एपिसोड 11 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा, जिसके बाद उसी समय पर शुरू होने वाले नए धारावाहिक 'बैरिस्टर बाबू' को इसकी जगह दे दी जाएगी। नया शो 'बैरिस्टर बाबू' समाज में होने वाले लड़के और लड़कियों में भेदभाव को इंगित करेगा। इस शो में एक छोटी लड़की समाज की इन कुप्रथाओं पर अपने तीखे शब्दों का आघात करेगी, जिससे लोगों को सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा।

आदित्य नारायण ने शो में की Kiss की बात, सुनकर नेहा कक्कड़ का ये था रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed