फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्से: 550 दिन चला था 'रामायण' का शूट, स्पेशल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड से ली थी मदद

Mon, 06 Apr 2020 10:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 06 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan retelecasting on Doordarshan know Unknown facts and incidents
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

लॉकडाउन के बीच एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की जा रही है। बड़ी बात है कि इस बार भी रामायण को दर्शकों का असीम प्यार मिल रहा है। हाल ही में बार्क (BARC) की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने दूरदर्शन पर टीआरपी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में हम आज आपको बताते हैं रामायण से जुड़ी कुछ खास बातें।

Ramanand Sagar Ramayan retelecasting on Doordarshan know Unknown facts and incidents
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

80 के दशक में जब रामायण धारावाहिक टीवी पर आया तो इसके साथ ही कई स्पेशल इफेक्ट्स भी देखने को मिले थे, जैसे हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, पुष्पक विमान का उड़ना आदि। प्रेम सागर बताते हैं कि जब रामायण के दौरान बहुत सारे जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी तो गाँव-गाँव जाकर ढोल नगाड़ो के साथ घोषणा की जाती थी और कलाकार भर्ती किए जाते थे।

Ramanand Sagar Ramayan retelecasting on Doordarshan know Unknown facts and incidents
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

प्रेम सागर ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में जानने के लिए वे ओरिजिनल किंग कॉन्ग के निर्माता से हॉलीवुड में मिलकर आए थे। साथ ही कई किताबों को पढ़कर रामायण में ये इफेक्ट्स डाले गए।' पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan retelecasting on Doordarshan know Unknown facts and incidents
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

हर हफ्ते रामायण के ताजा एपिसोड के कैसेट दूरदर्शन के दफ्तर भेजे जाते थे। कई बार तो ये कैसेट प्रसारण के आधे घंटे पहले भी पहुंचे। रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज्यादा दिनों तक चली थी। बता दें कि जब 'रामायण' में रावण की मृत्यु होती है तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के गांव में शोक मनाया गया था।

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan retelecasting on Doordarshan know Unknown facts and incidents
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

रामायण में राम सेतु के निर्माण का दृश्य चेन्नई में शूट किया गया था। प्रेम सागर ने बताया था कि चेन्नई के नीले समुद्र जैसा दृश्य गुजरात में नहीं मिल पाया था, जिस कारण उन्हें उसे चेन्नई में शूट करना पड़ा। कहा जाता है कि उस दौर में रामायण के प्रसारण के दौरान अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed