फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

33 साल बाद 'रामायण' के टीवी पर लौटने पर बोले रामानंद सागर के बेटे, 'अपनी जिंदगी के साथ जोड़े इसे'

Mon, 30 Mar 2020 10:25 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 30 Mar 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar son Prem Sagar reaction on Ramayan again telecast
Prem Sagar - फोटो : twitter

'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से दर्शक गदगद हैं। 28 मार्च से इसका प्रसारण सुबह 9 से 10 बजे तक डीडी नेशनल पर शुरू हो गया है। इस पौराणिक सीरियल के प्रसारण के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar ) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर अपना रिएक्शन दिया है। 

Ramanand Sagar son Prem Sagar reaction on Ramayan again telecast
Ramayan - फोटो : social media

प्रेम सागर का ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेम सागर सभी का धन्यवाद करते नजर आए। साथ ही कोरोना वायरस से बचने की अपील भी लोगों से की। 

Ramanand Sagar son Prem Sagar reaction on Ramayan again telecast
Kapil Sharma with Prem Sagar - फोटो : twitter

वीडियो में प्रेम सागर कह रहे हैं- 'ये भाग्य की बात है कि रामायण फिर से दूरदर्शन पर 33 साल बाद आ रही है। जब मुल्क इतनी कठिन समस्या से गुजरा रहा है जो कि कोरोना वायरस है। अगर रामायण दर्शकों को रास्ता दिखा सकती है दिशा दे सकती है तो घर पर रहें और रामायण देंखे। दूसरा जो मर्यादा पुरुषोत्तम के गुण हैं उसे ग्रहण करें। उसे अपनी जिंदगी के साथ जोड़े और बच्चों को सिखाए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar son Prem Sagar reaction on Ramayan again telecast
ramayan - फोटो : sony

कुछ दिन पहले प्रेम सागर रामायण की कास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस शो के दौरान रामायण में राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने बड़ा खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया था कि वो पहले राम के लिए रोल के लिए रिजेक्ट हो गए थे।

विज्ञापन
Ramanand Sagar son Prem Sagar reaction on Ramayan again telecast
ramayan - फोटो : social media

'रामायण' में राम बने अरुण गोविल ने बताया था कि वो रामानंद सागर के साथ पहले से सीरियल 'विक्रम और बेताल' कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर 'रामायण' बनाने जा रहे हैं तो वो खुद उनके पास गए और कहा कि उन्हें राम के किरदार में ले लें। उन्होंने ऑडीशन दिया लेकिन पहले ही राउंड में बाहर कर दिए गए। फिर एक दिन रामानंद सागर का फोन आया और बताया कि राम के किरदार के लिए उन्हें कोई मिल नहीं रहा है। इस तरह अरुण गोविल को राम का किरदार मिला था।

'रामायण' के दोबारा प्रसारण पर कविता के ट्वीट पर मचा था बवाल, अब वीडियो में बोलीं- 'इसमें कौन सी बेइज्जती...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed