फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सकुशल हैं 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी, निधन की झूठी खबर हो रही वायरल

Sun, 03 May 2020 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 May 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actor Arvind Trivedi nephew reaction after his death fake news goes viral
arvind trivedi - फोटो : file photo

दूरदर्शन के मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर उनके निधन की खबर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब खबर है कि उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ाई गई। अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह के बारे में उनके भतीजे ने खुलासा किया है। 

Ramayan actor Arvind Trivedi nephew reaction after his death fake news goes viral
arvind trivedi ravan - फोटो : Social Media

रविवार को सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ने लगी कि रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में रावण का किरदार करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। इसके बाद उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी इस अफवाह को विराम लगाया। कौस्तुभ त्रिवेदी ने ट्विटर पर बताया कि अरविंद त्रिवेदी पूरी तरह से ठीक हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से झूठी खबर ना फैसले की अपील की। 
 


 

Ramayan actor Arvind Trivedi nephew reaction after his death fake news goes viral
arvind trivedi - फोटो : social media

कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।' कौस्तुभ त्रिवेदी से पहले खुद अरविंद त्रिवेदी ने एक ट्वीट कर 'श्रीकृष्ण' सीरियल में कृष्ण का करिदार निभाने वाले अभिनेता सर्वदमन बनर्जी का ट्विटर पर आने पर स्वागत किया। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actor Arvind Trivedi nephew reaction after his death fake news goes viral
Arvind Trivedi - फोटो : twitter

अरविंद त्रिवेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जय श्री कृष्णा ।।। स्वागत है आपका'। आपको बता दें कि रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी का रावण का किरदार काफी मशहूर है। उनका ये सीरियल साल 1987 में आया था। हाल ही में रामायण सीरियल का दूरदर्शन चैनल पर दोबारा प्रसारण किया गया। इस सीरियल को एक बार फिर से दर्शकों का काफी प्यार मिला, यही वजह है जो रामायण सीरियल ने हाल ही में टीआईपी का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। 
 

विज्ञापन
Ramayan actor Arvind Trivedi nephew reaction after his death fake news goes viral
arvind trivedi - फोटो : file photo

बीते दिनों दूरदर्शन चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है'। रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के अलावा अरुण गोविल ने 'राम', दीपिका चिखलिया ने 'सीता' और सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed