{"_id":"5e8dafee8ebc3e75db2677ff","slug":"ramayan-back-on-tv-raavan-aka-arvind-trivedi-wants-to-play-kevat-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' में 'रावण' नहीं इस रोल को निभाना चाहते थे अरविंद त्रिवेदी, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'रामायण' में 'रावण' नहीं इस रोल को निभाना चाहते थे अरविंद त्रिवेदी, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा
लॉकडाउन की वजह से टीवी पर 80 का दशक फिर से लौट आया है। उस वक्त का मशहूर सीरियल 'रामायण' दोबारा शुरू हो गया है और लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण के अलावा जिस किरदार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो कोई और नहीं रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी थे। एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद ने बताया था कि उन्हें रावण की जगह केवट का रोल करने में ज्यादा दिलचस्पी थी।
2 of 5
Arvind Trivedi
- फोटो : twitter
अरविंद त्रिवेदी ने इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह उन्हें रावण का रोल मिला था। अरविंद त्रिवेदी ने इंटरव्यू में किस्सा साझा करते हुए कहा था- 'मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी। इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी। वो इससे सहमत नहीं थे।'
3 of 5
arvind trivedi ravan
- फोटो : Social Media
अभिनेता ने आगे बताया था- 'उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया। जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arvind trivedi
- फोटो : social media
अरविंद त्रिवेदी ने कहा- 'जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा- 'वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।'
विज्ञापन
5 of 5
arvind trivedi
- फोटो : social media
रावण के इस किरदार के बाद अरविंद त्रिवेदी बहुत मशहूर हो गए थे। इस सीरियल के बाद अरविंद कई और सीरियल्स में नजर आए। आपको बता दें, लॉकडाउन की वजह से रामायण शो के दोबारा शुरू होते ही दूरदर्शन की टीआरपी में इजाफा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।