{"_id":"5e8d9ba08ebc3e728a4378d1","slug":"tv-plans-community-hanuman-chalisa-with-actors-of-daily-soap-kahat-hanuman-jai-shri-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर ‘मां अंजनी’ और ‘पिता केसरी’ के साथ यहां कीजिए हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हनुमान जयंती पर ‘मां अंजनी’ और ‘पिता केसरी’ के साथ यहां कीजिए हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवताओं में सिर्फ हनुमान ही एक ऐसे हैं जो त्रेता युग से लेकर कलियुग तक धरती पर ही हैं, ऐसा सनातन धर्म की मान्यता रही है। बुधवार को पूरा देश भगवान हनुमान का जन्म दिवस मना रहा है, हालांकि ऐसा कहा गया है कि हनुमान खुद को भगवान नहीं मानते। वह अपना आराध्य भगवान राम को मानते हैं और उनके भक्तों को भी अपना आराध्य मानते हैं। वह खुद को राम किंकर कहते हैं, किंकर अर्थात दासों का दास।
2 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
इन्हीं भगवान हनुमान की जयंती पूरे देश में एक साथ एक ही समय पर मनाने के लिए एंडटीवी ने बुधवार की शाम एक अनोखी तैयारी की है। हनुमान जयंती मनाने का ये अनोखा आयोजन है एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का।
3 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात 9.30 बजे धारावाहिक ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ के कलाकार अपने दर्शकों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हैं। धारावाहिक में माता अंजनी की भूमिका निभा रहीं स्नेहा वाघ कहती हैं, ‘मैं अपने दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से करती हूं। इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह मुझे पूरे दिनभर के लिये प्रेरणा और जोश से भर देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
स्नेहा आगे कहती हैं कि 'मैं नियमित रूप से मंदिर तो नहीं जाती, लेकिन जब भी मुझे समय मिलता है मैं हनुमान मंदिर जरूर जाती हूं। लॉकडाउन के बीच मैं अपने परिवार के साथ यह त्योहार मनाऊंगी।’
विज्ञापन
5 of 5
कहत हनुमान जय श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में केसरी की भूमिका निभा रहे जतिन लालवानी कहते हैं, ‘बचपन से ही मैं भगवान हनुमान की वीरता की कहानियां सुनता आ रहा हूं। मैंने यही आदत अपने बच्चों में भी डाली है। ‘हनुमान जयंती’ के अवसर पर हम घर पर फूलों की माला बनाकर, मंदिर की सफाई कर और भगवान हनुमान के भजन गाकर इस त्योहार को मनाएंगे और फिर रात में 9.30 बजे सबके साथ हनुमान चालीसा का पाठकर आनंद का अनुभव करेंगे।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।