{"_id":"5e8d7ae48ebc3e72c03cd3ec","slug":"after-ramayana-mahabharata-and-shaktiman-doordarshan-will-telecast-now-90s-kids-favourite-the-jungle-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर फिर से गूंजेगा 90 के दशक का ये अमर गीत, बच्चे बच्चे का था पसंदीदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी पर फिर से गूंजेगा 90 के दशक का ये अमर गीत, बच्चे बच्चे का था पसंदीदा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
द जंगल बुक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के इस दौर में राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन सभी की ख्वाहिशों को पूरा करने में लगा हुआ है। जनता की मांग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सबसे पहले धारावाहिक 'रामायण' के प्रसारण की अनुमति दी। इसके बाद 'महाभारत' को भी ऑन एयर किया गया। फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहा, और एक के बाद एक शानदार कार्यक्रमों की वापसी होती रही। अब दूरदर्शन बच्चों का पसंदीदा एक और जबरदस्त शो 'द जंगल बुक' का प्रसारण शुरू करने जा रहा है।
2 of 5
द जंगल बुक
- फोटो : Social Media
दूरदर्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है, कि बुधवार यानी 8 अप्रैल से दोपहर एक बजे बच्चों का चहेता कार्यक्रम 'द जंगल बुक' का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। 90 के दशक में पैदा हुआ हर बच्चा इस शो का दीवाना हुआ करता था।
इस शो का शीर्षक गीत 'जंगल जंगल पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है' हर बच्चे का पसंदीदा गीत हुआ करता था। गुलजार के लिखे इस शो के शीर्षक गीत को विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया है। यह गीत अब आज के बच्चों के मुंह से भी सुनाई दे तो कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द जंगल बुक
- फोटो : Social Media
यह कार्यक्रम रुडयार्ड किपलिंग की लिखी सबसे प्रसिद्ध किताबों में से एक 'द जंगल बुक शोनन मोगली' के जापानी एनिमेशन से प्रेरित है। इस कार्यक्रम को बाद में हिंदी के दर्शकों के लिए हिंदी में डब किया गया था। दूरदर्शन इस शो को ऐसे समय में वापस लेकर आया है जब लोगों को मनोरंजन की बहुत ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
doordarshan
इस शो के अलावा दूरदर्शन पर बच्चों का चहेता और भारत का पहला सुपर हीरो 'शक्तिमान', हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख का टीवी शो 'सर्कस', चाणक्य, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और 'देख भाई देख' की भी वापसी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।