फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी के बाद एकता कपूर पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- 'कर दी महाभारत की हत्या'

Wed, 08 Apr 2020 11:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna says Ekta Kapoor murdered Mahabharat
Mukesh Khanna and Ekta Kapoor - फोटो : twitter

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई थीं। उस वक्त उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। लॉकडाउन की वजह से 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने पर अभिनेत्री को फिर से ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी पर तंज कसा। सोनाक्षी के बाद अब मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बार ये मामला 'रामायण' नहीं बल्कि 'महाभारत' से जुड़ा है। 

Mukesh Khanna says Ekta Kapoor murdered Mahabharat
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

लॉकडाउन की वजह से टीवी पर कई पुराने सीरियल्स लौट आए हैं जिसमें 'रामायण', 'महाभारत' और 'शक्तिमान' भी शामिल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' की वापसी पर खुशी जाहिर की और बातों बातों में एकता कपूर पर तंज कसा। मुकेश खन्ना ने ये बात तब कही जब उनसे 'शक्तिमान' के नए वर्जन के बारे में पूछा गया।

Mukesh Khanna says Ekta Kapoor murdered Mahabharat
Ekta Kapoor Mahabharat Draupadi - फोटो : twitter

अभिनेता ने इंटरव्यू में कहा- 'शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होगा। एकता की महाभारत में द्रौपदी ने कंधे पर टैटू बनाया हुआ था।' इस दौरान जब मुकेश खन्ना से कहा गया कि एकता कपूर का इस पर कहना था कि ये मॉडर्न जमाने की 'महाभारत' है। जवाब में अभिनेता ने कहा- 'संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती, पुत्री। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे खत्म हो जाएगी। मैं किसी को शक्तिमान का मर्डर करने के लिए नहीं दे सकता जैसे एकता कपूर ने महाभारत का किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna says Ekta Kapoor murdered Mahabharat
मुकेश खन्ना - फोटो : Social Media

मुकेश ने आगे कहा- 'क्यूंकि ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे, सीरियल हो सकता है तो मैं एकता कपूर की महाभारत को भी स्वीकार कर सकता हूं। इन्हें किसने महाकाव्य की हत्या करने का अधिकार दिया है? इन्होंने देवव्रत की भीष्म प्रतिज्ञा का असल मायना बदल दिया है और सत्यवती जैसे वैंप बना दिए है। ये लोग व्यास मुनी से ज्यादा स्मार्ट होने का प्यास कर रहे हैं, जिससे मुझे सख्त आपत्ति है। मैं बताना चाहता हूं कि रामायण-महाभारत हमारा इतिहास है न कि पौराणिक कथा।'

विज्ञापन
Mukesh Khanna says Ekta Kapoor murdered Mahabharat
Mukesh Khanna - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

आपको बता दें, 'महाभारत' का प्रसारण टीवी पर पहली बार 1988 में हुआ था। इसमें मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इस किरदार में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि लोगों को वे भीष्म का चेहरा ही लगने लगे थे। 

 

बी आर चोपड़ा के भीष्म को रामानंद सागर के इस भीष्म ने दी थी कड़ी टक्कर, बिग बी भी निभा चुके ये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed