{"_id":"5ea0559c8ebc3e90240f6d7c","slug":"ramayan-luv-actor-swapnil-joshi-also-played-shri-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' में 'कुश' बने इस अभिनेता ने निभाया था 'कृष्ण' का किरदार, लोग असल जिंदगी में छूते थे पैर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'रामायण' में 'कुश' बने इस अभिनेता ने निभाया था 'कृष्ण' का किरदार, लोग असल जिंदगी में छूते थे पैर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वप्निल जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामानंद सागर के 'रामायण' ने सालों बाद भी लोकप्रियता के मामले में सभी सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। अब 'उत्तर रामायण' की कहानी शुरू हो चुकी है। जहां लव-कुश की कहानी विस्तार से दिखाई जा रही है। ऐसे में सीरियल के अभिनेता भी चर्चा में आ गए हैं। 'उत्तर रामायण' में स्वप्निल जोशी ने बतौर बाल कलाकार कुश का किरदार निभाया था।
2 of 5
स्वप्निल जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वप्निल का ये डेब्यू सीरियल था। उनका चेहरा इतना मासूम था कि रामानंद सागर ने उन्हें 'श्रीकृष्णा' में कृष्ण बनाने का फैसला किया। इस रोल में उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। बाद में इसमें कृष्ण का रोल सर्वदमन बनर्जी ने निभाया था। यह सीरियल 1993 से लेकर 1996 तक प्रसारित हुआ था।
3 of 5
स्वप्निल जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
'श्रीकृष्णा' में काम करने के बाद स्वप्निल की जिंदगी रातों रात बदल गई। वो जहां कहीं भी जाते लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। 'श्रीकृष्णा' के बारे में स्वप्निल बता चुके हैं कि वह जहां भी जाते थे लोग उनके पैरों पर गिरकर उनका आर्शीवाद लेने लगते थे। उनके घर पर उनके रिश्तेदार भी किसी बीमार आदमी को लाते जिससे वो उन्हें ठीक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वप्निल जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
'श्रीकृष्णा' करने के बाद स्वप्निल काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। महाराष्ट्र में जन्मे स्वप्निल ने मुंबई से ही पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही लॉ की डिग्री भी ली हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
Swapnil Joshi
- फोटो : social media
स्वप्निल इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम किया है। स्वप्निल मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।