टीवी पर 'रामायण' (Ramayan) के रूप में 80 का दशक जैसे ही लौटा उनसे जुड़े किरदारों की यादें लोगों के जहन में एक बार फिर से ताजा हो गईं। लोगों ने घर बैठकर प्रभु राम और माता सीता के दर्शन किए और रावण का वध भी देखा। इस शो में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का दीपिका चिलखिया और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है अरविंद से पहले पूरी स्टारकास्ट की पसंद रावण के रूप में बॉलीवुड के खलनायक अमरीश पुरी थे। आगे की स्लाइड में जानिए इसी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा...
'रावण' के लिए अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी थे पहली पसंद, 33 साल पहले इस वजह से लिया था ये फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हो या फिर सीरियल से जुड़े बाकी लोग, सभी ने रावण के रूप में अमरीश पुरी को पसंद किया था। उनके अनुसार उस किरदार में अमरीश पुरी एकदम फिट बैठते। उधर, अरविंद त्रिवेदी को जैसे ही पता चला कि रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की कास्टिंग हो रही है तो वो गुजरात से मुंबई का सफर तय करके उनसे मिलने पहुंचे।
अरविंद त्रिवेदी इस शो में केवट का रोल निभाना चाहते थे। अपने मन में यही इच्छा लिए वो ऑडिशन देने पहुंचे। रामानंद सागर ने अरविंद को स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया। जब अरविंद रामानंद सागर को स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगे तो रामानंद ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर अरविंद हैरान हो गया थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।
जब अरविंद ने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा कि 'वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें 'रामायण' के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो। इस तरह से 'रामायण' में अमरीश पुरी की जगह अरविंद त्रिवेदी को रावण का रोल मिला।
'रामायण' का आखिरी एपिसोड टीवी पर प्रसारित हो चुका है। जिसके बाद 19 अप्रैल से 'उत्तर रामायण' का टेलीकास्ट होगा। 'रामायण' में रावण के वध के बाद सोशल मीडिया पर 'रामायण' लगातार ट्रेंड करता रहा। यूजर्स रावण के वध पर दशहरे की बधाई देने लगे। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे।
पीएम मोदी के बाद रामायण की सीता ने अटल बिहारी के साथ शेयर की तस्वीर, बोलीं- 'इस महान शख्स से...'