फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' में कैकयी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री की हो गई थी बुरी हालत, ये सीन बना था वजह

Sun, 05 Apr 2020 02:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 05 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Ramayan serial Kaikeyi aka Padma Khanna cried many hours after shooting kop bhawan scene
Padma Khanna - फोटो : twitter

रामानंद सागर के 'रामायण' का हर किरदार आज भी यादगार है। ऐसा ही एक किरदार है रानी कैकेयी का था। अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय से इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। 'रामायण' का टीवी पर दोबारा प्रसारण शुरू हो चुका है। इस शो से जुड़ा आज हम आपको एक किस्सा बताते हैं। ये किस्सा उस वक्त का है जब कैकयी एक सीन को निभाने के बाद घंटों रोई थीं। 

Ramayan serial Kaikeyi aka Padma Khanna cried many hours after shooting kop bhawan scene
padma khanna - फोटो : social media

टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कैकयी का किरदार निभाने वाली पद्मा ने इसका जिक्र एक इंटरव्यू में किया था। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि ये सीन कोप भवन वाला था। इस सीन की सारी तैयारियां हो गई थीं। पद्मा भी इस सीन को शूट करने के लिए तैयार थीं। 

Ramayan serial Kaikeyi aka Padma Khanna cried many hours after shooting kop bhawan scene
Padma Khanna - फोटो : twitter

इस सीन को शूट करने के बाद पद्मा खन्ना इतनी भावुक हो जाएंगी किसी को अंदाजा नहीं था। इस सीन में दिखाया गया था कि राजा दशरथ से कैकयी नाराज हो जाती हैं। इसके बाद वो कोप भवन में चली जाती हैं। इस सीन को करते वक्त पद्मा सीन में इतनी डूब गई थीं कि कट बोलने के बाद भी वो घंटों रोती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan serial Kaikeyi aka Padma Khanna cried many hours after shooting kop bhawan scene
पद्मा खन्ना - फोटो : Social Media

इस सीन को देखने के बाद रामानंद सागर भी बहुत भावुक हो गए थे। यहां तक कि वो खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। खास बात है कि टीवी सीरियल के अलावा पद्मा खन्ना कई फिल्मों में भी नजर आईं। 'रामायण' से पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। पद्मा खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। साल 1961 में फिल्म 'भईया' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया। साल 1970 में पद्मा खन्ना को फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में बड़ा ब्रेक मिला। 

विज्ञापन
Ramayan serial Kaikeyi aka Padma Khanna cried many hours after shooting kop bhawan scene
Padma Khanna - फोटो : social media

पद्मा खन्ना को आज भी अमिताभ बच्चन के साथ 'सौदागर' फिल्म के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'सजना है मुझे' काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की सैकड़ों फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के ही रोल मिले। इनमें 'लोफर', 'जान-ए-बहार' और 'पाकीजा' जैसी फिल्में हैं। पद्मा खन्ना ने निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी की। दोनों की मुलाकात फिल्म 'सौदागर' के सेट पर हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद पद्मा लाइमलाइट से गायब हो गईं। 

टीवी के 'राम' को ट्विटर पर देख नम हो गईं यूजर्स की आंखें, बोले- 'जय श्री राम प्रभु'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed