फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी के 'राम' को ट्विटर पर देख नम हो गईं यूजर्स की आंखें, बोले- 'जय श्री राम प्रभु'

Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Ramayan serial Ram aka Arun Govil twitter debut fans reaction on social media
Ramayan - फोटो : social media

33 साल बाद भी रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayan) का क्रेज दर्शकों के बीच वैसा ही है जैसा कि पहले था। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और तस्वीरे हैं। ये वही तस्वीरें है जिसे यूजर्स 'रामायण' देखते हुए शेयर कर रहे हैं। इस शो की खास बात है न केवल ये पौराणिक सीरियल हिट हुआ बल्कि सितारे भी घरों का हिस्सा बन गए। हाल ही में इस सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर डेब्यू किया है। हालांकि ये ट्विटर अकाउंट फेक है। बावजूद इसके प्रशंसक इतने खुश हो गए है कि वो उनका स्वागत दमदार अंदाज में कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किसने क्या लिखकर टीवी के 'राम' का वेलकम किया।

Ramayan serial Ram aka Arun Govil twitter debut fans reaction on social media
Ramayan - फोटो : twitter

अरुण गोविल ने ट्विटर पर डेब्यू करते ही लिखा- 'आखिरकार मैंने ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया। जय श्री राम।' अभिनेता के इस पोस्ट पर लोग उनका स्वागत करते हुए कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'आपके चेहरे की ये मुस्कुराहट मेरी सारी परेशानियां दूर कर देती है। स्वागत है। जय श्री राम।'
 



 

Ramayan serial Ram aka Arun Govil twitter debut fans reaction on social media
arun govil - फोटो : social media

दूसरे यूजर ने लिखा- 'ट्विटर आपके लिए नहीं है सर। यहां रावण से भी भयानक राक्षस हैं। कहीं दिखे तो तीर चलाना जरूर।' तीसरे यूजर ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा है- 'रामायण एक ऐसा एपिक जिसे दोबारा बना ही नही सका कोई ..कहानी कइयों ने कॉपी की लेकिन कोई भी छू नही सका उस अहसास को जिसे रामानंद सागर जी,अरुण गोविल जी और रविन्द्र जैन जी और सभी कलाकारों ने जन्म दिया। इतने कम संसाधन में भी रामानंद सागर जी ने साक्षात प्रभु दर्शन करवा दिया था।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan serial Ram aka Arun Govil twitter debut fans reaction on social media
Arun Govil - फोटो : social media

चौथे यूजर ने लिखा- 'जय श्री राम प्रभु।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'जय श्री राम...हे प्रभू इस कलिकाल में आपकी अवश्यकता है। आप पधारिये अपने राज्य अयोध्या में, वनवास खत्म हुआ।' आपको बता दें, 28 मार्च से 'रामायण' का दोबारा प्रसारण डीडी नेशलन पर शुरू हो गया है। 33 साल बाद सीरियल की टीवी पर वापसी पर दर्शक बहुत खुश हैं। इस सीरियल के दोबारा शुरू होने पर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी प्रतिक्रिया दी थी। 
 


 

विज्ञापन
Ramayan serial Ram aka Arun Govil twitter debut fans reaction on social media
Arun Govil - फोटो : social media

प्रेम सागर ने कहा- 'ये भाग्य की बात है कि रामायण फिर से दूरदर्शन पर 33 साल बाद आ रही है। जब मुल्क इतनी कठिन समस्या से गुजरा रहा है जो कि कोरोना वायरस है। अगर रामायण दर्शकों को रास्ता दिखा सकती है दिशा दे सकती है तो घर पर रहें और रामायण देंखे। दूसरा जो मर्यादा पुरुषोत्तम के गुण हैं उसे ग्रहण करें। उसे अपनी जिंदगी के साथ जोड़े और बच्चों को सिखाए।'

'रामायण' के दोबारा शुरू होते ही टीवी के 'राम' ने किया ट्विटर पर डेब्यू, पहला पोस्ट ही बटोर रहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed