सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुंबई में हुआ था 'रामायण' में 'सीता' बनीं अभिनेत्री दीपिका का जन्म, जानिए 10 अनसुनी कहानियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 Apr 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Ramayan sita aka Deepika Chikhalia birthday special and her ten unknown story
Deepika Chikhalia - फोटो : Social Media

रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को भारत के हर घर में माता सीता के रूप में ही पहचाना जाता है। यह सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि सीता एक देवी हैं, बल्कि यह इसलिए है क्योंकि दीपिका ने देवी सीता के किरदार को पर्दे पर कुछ इस तरह निभाया कि लोग उन्हें ही माता समझने लगे। लोगों की नजर में दीपिका सिर्फ देवी सीता हैं जबकि उन्होंने अपने पूरे अभिनय करियर में अब तक भारत की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' के अलावा कई और टीवी शोज का भी दीपिका  हिस्सा रही हैं। माता सीता के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की आज हम आपको कुछ रोचक कहानियां बताते हैं।

Trending Videos
Ramayan sita aka Deepika Chikhalia birthday special and her ten unknown story
deepika chikhalia

दीपिका का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। दीपिका का रुझान शुरुआत से ही अभिनय की तरफ था। वह अपने स्कूल में भी हमेशा छोटे-मोटे नाटकों में भाग ले लिया करती थीं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुद बताया कि उनके पिता जी का ट्रांसफर कोलकाता में हुआ जहां वह चार साल रहीं। एक पार्टी के दौरान बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता उत्तम कुमार ने जब उन्हें देखा तो उन्होंने अपनी फिल्म में दीपिका को बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही। हालांकि दीपिका बहुत छोटी थीं इसलिए उनके मम्मी पापा ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनका मानना था कि इससे दीपिका की पढ़ाई लिखाई में बाधा आएगी।

दीपिका के पूर्वज गुजरात से हैं उस हिसाब से दीपिका का मूल वहीं से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से ही की। उस वक्त दीपिका 14 साल की थीं जब उन्होंने कमर्शियल विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। दीपिका ने लोगों के दिलों दिमाग पर यहीं से छाप छोड़ना शुरू कर दिया था। उनके पिता को उनका फिल्मों में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन दीपिका की मां शुरुआत से ही हमेशा दीपिका का सहयोग किया करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan sita aka Deepika Chikhalia birthday special and her ten unknown story
deepika chikhalia

दीपिका के फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत अच्छी हुई थी। उन्हें पहली ही फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की मिली। वर्ष 1983 में उन्हें सबसे पहले राज किरण के साथ फिल्म 'सुन मेरी लैला' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा गया। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म इतने बड़े बैनर की थी, फिर भी इसको रिलीज होने के लिए बहुत वक्त लगा। हालांकि अंत में इस फिल्म को रिलीज की तारीख मिली और यह फिल्म काफी अच्छी चली।

राजश्री प्रोडक्शन ने दीपिका चिखलिया को शुरुआत तो अच्छी दिला दी। उसके बाद दीपिका का करियर बहुत अच्छा चल रहा था। जब राजश्री प्रोडक्शन ने दीपिका को अपने ही एक धारावाहिक 'पेइंग गेस्ट' के एक एपिसोड में काम करने के लिए पूछा तो दीपिका ने हां कर दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्मों के बाद उस समय में टीवी करना बहुत बुरी बात थी। ऐसा समझा जाता था कि इस कलाकार के पास कोई काम नहीं है इसलिए अब टीवी में आ गया है। लेकिन राजश्री प्रोडक्शन का उनके ऊपर एक एहसान था इसलिए वह इस धारावाहिक के लिए मना नहीं कर पाईं।

Ramayan sita aka Deepika Chikhalia birthday special and her ten unknown story
Deepika Chikhalia - फोटो : Social Media

इस धारावाहिक के बाद दीपिका के पास दूसरे टीवी शोज की लाइन लग गई थी। उन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक विक्रम बेताल में शानदार काम किया। इस धारावाहिक की अलग-अलग छोटी-छोटी कहानियों में वह कई छोटे और बड़े किरदारों में नजर आईं। उन्होंने इस धारावाहिक में इतना काम किया कि वह रामानंद सागर की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उस दौर में मीडिया में उनकी छवि ऐसी बन गई थी कि उन्हें टीवी शोज की रानी कहा जाने लगा था। 

फिर वह वक्त आया जब दीपिका को रामानंद सागर के ही सबसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए चुना गया। हालांकि, उन्हें धारावाहिक यह धारावाहिक इतनी आसानी से नहीं मिल गया था। इस किरदार के लिए लगभग 25 कलाकारों ने एक साथ स्क्रीन टेस्ट दिया था। चूंकि दीपिका पहले से ही अभिनय में सक्रिय थीं इसलिए उनके लिए यह टेस्ट देना थोड़ा सा आसान रहा। टेस्ट में उनके संवाद बोलने और चेहरे के हाव-भाव का ही नहीं, बल्कि उनके चलने फिरने का भी पूरा जायजा लिया गया था।

विज्ञापन
Ramayan sita aka Deepika Chikhalia birthday special and her ten unknown story
Deepika Chikhalia - फोटो : Social Media

दीपिका की जिंदगी में सीता का यह किरदार उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा काम रहा। इस किरदार को निभाने के बाद उन्हें भारत के घर-घर में जाना जाने लगा। या फिर यूं कहें कि पूजा जाने लगा तो भी गलत नहीं होगा। इस किरदार को निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता इतनी ऊपर हो गई कि उस समय के भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उन्हें खुद अपने यहां दावत पर बुलाया। उसी वक्त दीपिका राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी से भी मिलीं और उन दोनों ने भी उनकी बहुत तारीफें कीं।

दीपिका एक बार की घटना का जिक्र करते हुए बताती हैं कि उनके घर पर एक शादी का निमंत्रण पत्र आया। दीपिका के पिता ने वह पत्र दीपिका के हाथ में देते हुए कहा कि पढ़ो। दीपिका ने सोचा कि पिताजी उन्हें अपनी जगह शादी में भेजना चाहते होंगे। इसलिए उन्होंने वह पत्र खोल कर देखा। उस पत्र में साफ-साफ लिखा हुआ था कि 'हस्त मिलाप का समय रामायण धारावाहिक के एपिसोड के खत्म होने के बाद'। इस किरदार को निभाने के बाद ना जाने और कितने ऐसे ही किस्से दीपिका के अनुभव का एक हिस्सा बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed