'रामायण' शुरू होने के बाद से इसके कलाकार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। खासकर थ्रोबैक तस्वीरों पर प्रशंसकों के मजेदार रिएक्शन आते हैं। ऐसे में अब रामायण में मुख्य किरदार निभाने वालीं एक अभिनेत्री ने भी अपने बचपन की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।
'रामायण' की इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, बोलीं- 'किसे पता था ऐतिहासिक सीरियल में काम करूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर देख अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए आपको बता देते हैं ये अभिनेत्री कौन हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया हैं। अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। तस्वीर साझा करते हुए दीपिका ने बताया कि उन्हें अपने बचपन के दिन बहुत याद आ रहे हैं।
तस्वीर में दीपिका ने साड़ी पहन रखी है और वो बहुत प्यारी लग रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "बचपन कितना प्यारा है। यह मुझे जगजीत सिंह जी की गजल याद दिलाता है, 'लौटा दो मुझे मेरे बचपन का सावन... वो कागज की कश्ती।' किसे पता था कि ये बच्ची बड़ी होकर एक दिन ऐतिहासिक सीरियल में काम करेगी।"
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
दीपिका को आज भी 'रामायण' में सीता के किरदार से जाना जाता है। 80 के दशक में जब सीरियल का प्रसारण हुआ था उस वक्त तो लोग उन्हें असल में सीता मानकर पूजा करने लग जाते थे। केवल दीपिका ही नहीं 'रामायण' के अन्य कलाकारों के साथ भी ऐसा ही था।
दीपिका को जब सीता का किरदार मिला उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। रामानंद सागर इस रोल के लिए किसी अभिनेत्री को खोज रहे थे तो उनका कहना था कि ऐसी अभिनेत्री होनी चाहिए जो अगर दो-तीन लड़कियों के साथ चले तो दर्शकों को ये बताना ना पड़े कि ये सीता है। उन्हें खुद देखकर पता चल जाए। दीपिका जब इस रोल के लिए पहुंचीं तो तीन से चार बार ऑडिशन लिया गया तब जाकर उनका चुनाव हुआ।
लॉकडाउन की वजह से गांव में फंसीं रतन राजपूत ने आखिरी दिन बनाया 'लिट्टी चोखा', तीन महीने बाद लौटीं घर