फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: शो में सरेआम बोलीं रानी मुखर्जी, 'मुझे सलमान के बच्चे चाहिए'

Sat, 06 Jan 2018 03:20 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद Updated Sat, 06 Jan 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji asking for salman khan's childrens in bigg boss 11
Salman and Rani
बिग बॉस के आखिरी मोड़ पर शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाजिरी दी। ऐसे में रानी ने सलमान के साथ डांस भी किया। लेकिन इस बीच रानी ने सलमान से बच्चों की मांग कर डाली जिस पर सलमान खान ने दिया ये जवाब..
rani mukerji asking for salman khan's childrens in bigg boss 11
Bigg Boss 11

फिल्म 'हिचकी' से बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर रहीं रानी मुखर्जी बिग बॉस के घर पहुंची जहां उन्होंने घरवालों के साथ बहुत सारी मस्ती की। लेकिन इससे पहले उन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'हैलो ब्रोदर' के एक गाने 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' पर बेहतरीन डांस किया। बता दें कि इस में फिल्म रानी और सलमान ने लीड रोल किया था।

rani mukerji asking for salman khan's childrens in bigg boss 11
Salman Khan

डांस मस्ती के बाद रानी ने सलमान से साफ-साफ कहा कि उन्हें उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन उन्हें बच्चे चाहिए। रानी की ये बात सुनने के बाद दबंग खान थोड़ा सा हक्का-बक्का रह गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद का कहा कि उन्हें भी सलमान की शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji asking for salman khan's childrens in bigg boss 11
Rani Mukerji

बता दें कि रानी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन करने शो में आईं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म "हिचकी' एक ऐसी लड़की के संघर्ष पर आधारित है जिसे बोलने से पहले जोर की हिचकी आती है। रानी इस फिल्म में नैना माथुर नाम की एक क्लास टीचर का किरदार निभाने जा रही हैं।

विज्ञापन
rani mukerji asking for salman khan's childrens in bigg boss 11
Rani Mukerji

याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी।  बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed