{"_id":"5a50de0c4f1c1bc20a8b6db5","slug":"rani-mukerji-to-enter-in-bigg-boss-11-and-enjoy-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की कॉमेडी देख रानी मुखर्जी हुईं लोटपोट, हिना की ली क्लास ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की कॉमेडी देख रानी मुखर्जी हुईं लोटपोट, हिना की ली क्लास
Sun, 07 Jan 2018 08:05 AM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद
Updated Sun, 07 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सेमीफिनाले वीक में पहुंची रानी मुखर्जी ने सलमान के साथ जमकर मस्ती की और साथ ही शो के मुख्य घर में जाकर सभी कंटेस्टेंट के साथ ढेर सारा इन्जॉय किया। रानी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' की प्रमोशन के लिए शो में पहुंची।
2 of 5
Puneesh Sharma
बता दें कि शो अपनी चरम सीमा पर है और मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग भी बंद हो चुकी है। ऐसे में आज रात यानि की 6 जनवरी के शो में देखने को मिलेगा कि रानी मुखर्जी घरवालों से मिली। रानी ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें हर कंटेस्टेंट को किसी एक सदस्य की नकल करनी थी।
3 of 5
Rani Mukerji
इस खेल में लव और पुनीश ने एक दूसरे का किरदार निभाया तो वहीं शिल्पा को हिना का और हिना को शिल्पा का किरदार निभाना पड़ा। बारी विकास और आकाश की तो दोनों ने एक-दूसरे के बखूबी किरदार निभाए। इस बीच रानी को बहुत मजा आया और बहुत इन्जॉय भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rani Mukerji
बता दें कि सलमान और रानी एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं। जिसमें 'हेलो ब्रोदर' जैसी हिट फिल्म भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रानी फिल्म से जुड़े कई राज बिग बॉस के सेट पर खोलने वाली हैं। यहां तक कि सलमान को भी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर बेहद पसंद आया हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rani Mukerji
याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी। बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।