अभिनेत्री रश्मि देसाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो ठेले से सब्जी खरीदती दिख रही हैं। यही नहीं रश्मि उनसे मोलभाव भी कर रही हैं। रश्मि का इस तरह सब्जी खरीदना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ठेले से सब्जी खरीदने निकलीं रश्मि देसाई, वीडियो में करती दिखीं मोलभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कोरोना वायरस के चलते मुंबई में भी लगभग हर चीज बंद है। केवल जरूरी दुकानें ही खुली हैं। ऐसे में रश्मि देसाई सड़क किनारे खड़े ठेले से ही सब्जी खरीदने निकल गईं। सामने आए वीडियो में रश्मि मोलभाव भी करती नजर आईं।
सब्जी खरीदने के दौरान रश्मि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क भी लगाया था। यहां रश्मि कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा भी रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Rashami Desai ❤ (@rashami._desai._) on
'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं। हालांकि इस किरदार के लिए रश्मि मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। पहले इस किरदार के लिए 'बिग बॉस' की एक और प्रतियोगी को अप्रोच किया गया था।
'नागिन 4' में शलाका के किरदार के लिए पहले 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से संपर्क किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री सीरियल करने के मूड में नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने शो को साइन नहीं किया। खास बात है कि माहिरा 'नागिन' का पहले भी हिस्सा रह चुकी हैं। 'नागिन' सीजन 3 में उन्होंने चुड़ैल का रोल निभाया था। इसी वजह से मेकर्स ने शो में कमबैक करने का ऑफर दिया था लेकिन माहिरा ने इसे ठुकरा दिया। माहिरा के मना करने के बाद तुरंत रश्मि को शलाका का रोल ऑफर किया गया।
नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें