बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद अब रश्मि देसाई एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं । कोरोना वायरस की वजह से कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोकी गई है लेकिन 'नागिन 4' की शूटिंग फिलहाल चालू है । सेट पर कोरोना वायरस के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है । हाल ही में रश्मि देसाई सेट पर कोरोना वायरस का टेस्ट करवाती नजर आईं ।
कोरोना का टेस्ट कराती दिखीं रश्मि देसाई, फैंस को हुई चिंता तो लिख दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेट से रश्मि देसाई का वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में रश्मि कोरोना का टेस्ट करवाती दिख रही हैं । एक शख्स टेंप्रेचर मशीन से रश्मि का बॉडी टेंप्रेचर चेक कर रहा है । रश्मि का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । फैंस रश्मि की हिम्मत की दाद दे रहे हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वीडियो में रश्मि साड़ी पहने दिख रही हैं और लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं । बता दें कि नागिन 4 में रश्मि की एंट्री जैस्मिन भसीन की जगह हुई है । रश्मि से पहले जैस्मिन नागिन का रोल निभा रही थीं लेकिन फिर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया । इसके बाद रश्मि को ये रोल मिल गया ।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रश्मि को नागिन 4 जैसा बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है । इससे पहले वो एक फैशन शो में भी नजर आई थीं । उनके साथ विशाल आदित्य भी रैंप वॉक करते दिखे थे ।
आयुष्मान खुराना ने कही मन की बात, बोले- संदेशवाहक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना जरूरी