{"_id":"5d258ebb8ebc3e6ce64e346b","slug":"rashmi-desai-spot-after-long-time-because-of-this-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गंभीर बीमारी की वजह से 'तपस्या' की हालत हो गई ऐसी, लाइमलाइट से रहने लगीं दूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस गंभीर बीमारी की वजह से 'तपस्या' की हालत हो गई ऐसी, लाइमलाइट से रहने लगीं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उतरन सीरियल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रश्मि देसाई लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। वो किसी फंक्शन या अवॉर्ड शो मेें भी कम ही देखी जाती हैं। हाल ही में रश्मि के वीडियोज और तस्वीरों को उनके फैंस ने शेयर कीं। वीडियो में रश्मि का वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। पहले भी उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। नतीजा ये रहा कि रश्मि ने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया।
2 of 5
rashmi desai
- फोटो : social media
दरअसल, रश्मि पिछले कुछ समय से सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। रश्मि के मुताबिक, बीमारी की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया। डॉक्टरों ने उन्हें दिन में नहीं निकलने की सलाह दी थी क्योंकि धूप से उनकी परेशानी बढ़ सकती थी।
रश्मि ने बताया कि 'मैं कुछ महीने से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थी। बीते दिसंबर महीने में मुझे सोरायसिस का पता चला। बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कई बार ये बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती है। बीमारी की वजह से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rashmi desai
- फोटो : social media
रश्मि ने आगे कहा कि 'इस बीमारी की वजह से मेरा वजन काफी बढ़ गया हालांकि मैं इस पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही हूं।' बता देें कि रश्मि का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, उन्हें मॉडलिंग का बहुत शौक था। इसी दौरान उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। रश्मि ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
rashmi desai
- फोटो : social media
रश्मि ने अपने टीवी करियर में कई सीरियल्स में काम किया जिसमें उतरन के अलावा श्श्श्श...फिर कोई है, इश्क का रंग सफेद, दिल से दिल तक, परी हूं मैं के साथ-साथ उन्हें नच बलिए और झलक दिखला जा में भी देखा गया है। रश्मि ने उतरन में लीड रोल करने वाल एक्टर नंदीश संधू से 12 फरवरी 2012 को शादी की थी। हालांकि ये शादी सफल नहीं रही और 4 साल बाद ही उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।