टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने अवसाद से ग्रसित होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में अवसाद से जूझ रही थीं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत के दौरान अपनी विफलताओं से प्रभावित थीं और इस दौरान निर्माता एकता कपूर ने उनकी मदद की थी।
खुलासा: अनीता हसनंदानी ने अपने अवसाद के दिनों को किया याद, कहा- एकता कपूर ने की थी डिप्रेशन से लड़ने में मदद
उन्होंने आगे लिखा, एकता! आप अपने द्वारा बनाई गई हर मजबूत महिला चरित्र के लिए एक प्रोटोटाइप हैं। आप एक सच्ची दोस्त और अविश्वसनीय रूप से मजबूत इरादों वाली महिला हैं। इतने सालों की दोस्ती एक ऐसे रिश्ते में बदल गई है, जहां हम बिना किसी सवाल के एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ”
View this post on Instagram
वह आगे लिखती हैं कि “मुझे वो दिन याद हैं जब मैं छोटी थी, काम की भूखी थी लेकिन हर चीज से अनजान थी। मैं अपनी शुरुआती असफलताओं से बहुत प्रभावित हुई, लेकिन फिर आप मेरी जिंदगी में आई। आपने न सिर्फ मुझे डिप्रेशन से लड़ने में मदद की बल्कि मुझे एक नई शुरुआत भी दी। यह उन लाखों चीजों में से एक है, जो मैंने आपसे सीखी हैं, कभी हार न मानना। एकता मेरे परिवार का हिस्सा है और वह मेरी नियति है।"
साल 2000 के दशक की शुरुआत में एकता कपूर के सीरियल कभी सौतन कभी सहेली में अपने अभिनय के बाद अनिता ने प्रसिद्धि हासिल की। इसके बाद अनीता हसनंदानी टीवी शो कुछ तो है में नजर आई थी। इस सीरियल को भी एकता ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके बाद स्टार प्लस के मशहूर शो ये है मोहब्बतें में उनके अभिनय को लोगों को काफी सराहा था। इसके अलावा उन्होंने नागिन- 3 में भी अभिनय किया।
अनीत ने यह पोस्ट उसी दिन साझा किया, जिस दिन एकता कपूर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिल्म मेकर एकता कपूर चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अदनान सामी, एकता कपूर और करण जौहर को भी यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।