टीवी के ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी जोड़ियां पर्दे पर काफी हिट साबित हुईं और देखते ही देखते वह जोड़ी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब आ गईं। टीवी के ऐसे कई सितारे हैं जो अपने सीरियल्स के अलावा निजी जिदंगी में भी एक-दूसरे से प्यार कर चुके हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी अभिनेता ऋत्विक धनजानी और अभिनेत्री आशा नेगी की। यह लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन अब अलग हो गए हैं।
Rithvik Dhanjani: एक्स गर्लफ्रेंड के लिए ऋत्विक ने लिखा प्यारभरा पोस्ट, कहा- 'तुम प्यार की निशानी हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आशा नेगी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। पूर्व गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर ऋत्विक धनजानी ने उनके लिए प्यारभरा और भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशा नेगी की दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऋत्विक धनजानी ने उनके लिए लंबा चौड़ा-पोस्ट लिखा है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '2020 में तुम्हारे जन्मदिन के जश्न का सही परिभाषा। तुम खुद से प्यार करने वाली और आकृषण की निशानी हो। तुम्हारे जैसे, अपने आप को प्यार करने में सक्षम होना तुम्हारा सबसे सच्चा रूप है। अपने आप से प्यार करना की ही वह वजह है, जिसके चलते भगवान की रोशनी तुम पर चमकती रहती है।'
ऋत्विक धनजानी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में कभी भी कोई बुरा लम्हा नआए। तुम्हारी मुस्कुराहट की रोशनी ऐसी बनी रहे जहां भी तुम। हो सकता है कि तुम्हारे दिल की दरियादिली इसे और बेहतर जगह बनाने के लिए दुनिया पर बरसती रहे। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आशा नेगी।' अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के लिए लिखा ऋत्विक धनजानी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by rithvik D (@rithvik_d) on
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के फैंस इन पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 के विजेता रह चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे। हालांकि छह साल के रिलेशनशिप के बाद यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। आशा नेगी ने अपने ब्रेकअप की बात खुद बताई थी।
पढ़ें: मजदूरों के लिए एक बार फिर मसीहा बने सोनू सूद, इतने हजार लोगों को देंगे नोएडा में घर