{"_id":"5f43b682bf431d427e22305c","slug":"tv-popular-celebrities-who-real-life-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में पार्टनर हैं टीवी के ये मशहूर कलाकार, जानें कैसे शुरू थी लव स्टोरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
असल जिंदगी में पार्टनर हैं टीवी के ये मशहूर कलाकार, जानें कैसे शुरू थी लव स्टोरी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनाया और मोहित, देबीना और गुरमीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी कलाकार आमतौर पर आठ से 10 घंटे सेट पर बिताते हैं। ऐसे में सेट पर काम करने वाले दूसरे कलाकारों के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन जाती है। जाहिर है कुछ कलाकार प्यार में पड़ जाते हैं और वो रियल लाइफ पार्टनर बन जाते हैं। आज हम ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी के बड़े सितारे हैं।
2 of 6
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को फिल्म 'रामायण' से रातों रात प्रसिद्धि मिली। सीरियल में दोनों ने राम और सीता का किरदार निभाया था। एक टैलेंट हंट के जरिए देबीना मुंबई आई थीं। वो गुरमीत को सीरियल में काम करने से पहले से ही जानती थीं। दरअसल देबीना की एक दोस्त ने उनकी मुलाकात गुरमीत से कराई थी। साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।
3 of 6
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी के बड़े नाम हैं। हर्ष पहले कॉमेडी शोज की स्क्रिप्ट लिखा करते थे बाद में उन्होंने होस्ट करना शुरू किया। हर्ष लिम्बाचिया ने लंबे समय तक भारती को डेट करने के बाद 2017 में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली ने अपने से दो साल बड़ी माही विज से 2011 में शादी की। शादी से कुछ समय पहले से ये दोनों रिलेशनशिप में थे। माही और जय दोनों टीवी जगत के मशहूर कलाकार हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान
- फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को टीवी का पहला रील से रियल लाइफ जोड़ी कहा जा सकता है। सीरियल 'कुटुंब' से दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया था। हितेन, गौरी को पसंद तो करते थे लेकिन सेट पर गौरी ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी। शायद यही वजह थी कि हितेन को गौरी और पसंद आने लगी थीं। साल 2004 में दोनों ने शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।