टीवी सीरियल में 'छोटी बहू' और 'किन्नर' का रोल करके पॉपुलर होने वाली रुबीना दिलाइक अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी करने जा रही हैं । आज यानी 21 जून को रुबीना, अभिनव के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी ।
टीवी की 'किन्नर बहू' आज बनेंगी दुल्हन, ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें हुईं LEAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी शिमला से हो रही है । रुबीना और अभिनव की सगाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अपनी सगाई में रुबीना ऑलिव कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं । वहीं अभिनव ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में हैंडसम लग रहे थे ।
A post shared by Kanista (@rubina_my_life) on
शादी के वेन्यू की भी फोटो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रही हैं । वेन्यू को फूलों से सजाया गया है । मंगलवार को रुबीना की मेहंदी रस्म हुई थी । फिर बुधवार को हल्दी रस्म हुई । शिमला में ग्रांड वेडिंग की तैयारी चल रही है ।
A post shared by Kanista (@rubina_my_life) on
शादी में टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं । फिलहाल वेन्यू से हुसैन और उनकी पत्नी टीना की फोटो सामने आई है । टीना ने कुछ देर पहले ही यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है ।
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on
सृष्टि रोड और करण ग्रोवर भी शिमला में शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुए । रुबीना की मेहंदी की फोटो भी सामने आई थी । जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही थीं । फैंस को अब रुबीना की शादी की तस्वीरों का इंतजार है जो जल्द आएंगी ।