फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: सोशल मीडिया पर उड़ी तारक मेहता के 'आत्माराम भिड़े' की मौत की अफवाह, एक्टर ने लाइव आकर बताई सच्चाई

Tue, 17 May 2022 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Rumors of Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mandar chandwadkar death spread on social media, the actor came live and told the truth
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। इस शो की वजह से उनके लाखों फैंस हैं। सीरियल में वह आत्मराम भिड़े के किरदार में नजर आते हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, जिसके बाद उनके फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। अब उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इन अफवाहों विराम लगा दिया है।

Rumors of Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mandar chandwadkar death spread on social media, the actor came live and told the truth
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव आकर बोले- पूरी तरह स्वस्थ हूं
मंदार का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है। वीडियो में एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि वह पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। वीडियो में एक्टर ने कहा, 'नमस्कार आप सब कैसे हैं। काम कैसा चल रहा है? मैं भी अभी काम पर ही हूं। किसी बंदे ने कुछ समय पहले एक न्यूज फॉर्वर्ड की जिसके बाद मैं लाइव आकर यह गलतफहमी दूर करना चाह रहा था क्योंकि मेरे फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं।'

Rumors of Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mandar chandwadkar death spread on social media, the actor came live and told the truth
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर अफवाह आग से भी तेजी से फैलती है इसलिए मैं लाइव आया हूं। मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने वाले सभी कलाकार पूरी तरह से तंदरुस्त हैं। हम आने वाले कई सालों तक आपका मनोरंजन करेंगे।' वीडियो के अंत में एक्टर ने कहा कि जिस किसी ने भी यह अफवाह फैलाई है। मैं उससे रिक्वेस्ट करता हूं कि वह आगे से ऐसा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumors of Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mandar chandwadkar death spread on social media, the actor came live and told the truth
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी एक्टर की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली है। इससे पहले मुकेश खन्ना, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी जैसी टीवी स्टार्स के निधन की झुठी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed