{"_id":"62834294341be801071d27d7","slug":"harshad-chopda-happy-birthday-know-all-about-his-controversy-related-to-sushant-singh-rajput-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harshad Chopra: सुशांत सिंह राजपूत के डायलॉग चुराने पर आलोचनाओं के शिकार हुए थे हर्षद चोपड़ा, जानें एक्टर से जुड़ी बातें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Harshad Chopra: सुशांत सिंह राजपूत के डायलॉग चुराने पर आलोचनाओं के शिकार हुए थे हर्षद चोपड़ा, जानें एक्टर से जुड़ी बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 17 May 2022 12:07 PM IST
सार
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक में नजर आ रहे एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हर्षद चोपड़ा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक में नजर आ रहे एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हर्षद का जन्म 17 मई 1983 को महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था। अभिनेता ने टीवी शो ‘ममता’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इस शो के बाद एक्टर ने कई टीवी शोज में काम किया और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
2 of 5
हर्षद चोपड़ा,सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social media
टेलीविजन के कई मशहूर धारावाहिक का हिस्सा रह चुके हैं हर्षद ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके डेब्यू शो 'किस देस में है मेरा दिल' में काम किया था। इस शो में हर्षद मुख्य किरदार में नजर आए थे जबकि अभिनेता सुशांत ने उनके छोटे भाई का किरदार निभाया था। इस शो में साथ काम करने के दौरान अभिनेता ने अपने अभिनय के अलावा विवादों से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
3 of 5
हर्षद चोपड़ा,सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social media
दरअसल, एक्टर पर आरोप लगा था कि उन्होंने शो में सुशांत सिंह राजपूत की लाइनें चुराई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोशन भिंडर ने हर्षद चोपड़ा पर सुशांत सिंह राजपूत की लाइन्स काटने का आरोप लगाया था। इस वजह से ट्विटर पर हर्षद चोपड़ा काफी समय तक ट्रेंड में भी रहा था। उस दौरान सुशांत और हर्षद के प्रशंसकों ने अपने-अपने चहेते सितारे का जमकर समर्थन किया था। हर्षद सिंह से जुड़ा एक और विवाद काफी चर्चा में रहा था। अभिनेता का यह विवाद मशहूर टीवी शो कबूल है से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर्षद चोपड़ा
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ऐसा कहा जाता है करणवीर बोहरा के बाद इस शो में आहिल की भूमिका के लिए हर्षद चोपड़ा को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री अदिति की वजह से इस शो को इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, शो में नजर आ रहीं अदिति गुप्ता ने एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में हर्षद के शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आते ही उन्होंने शो से पीछे हटने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षद चोपड़ा
- फोटो : Social media
बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि हर्षद और अदिति कथित तौर पर एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, कम ही समय में दोनों का रिश्ता काफी कड़वाहट के साथ खत्म हो गया था। ऐसे में अदिति ने हर्षद के साथ स्क्रीन शेयर ना करने का अपना फैसला प्रोडक्शन हाउस को बताया जिसके बाद हर्षद शो कबूल है का हिस्सा बनने से रह गए। बता दे कि हर्षद और अदिति ने टीवी शो किस देश में है मेरा दिल में साथ काम किया था, जो अदिति गुप्ता का डेब्यू शो था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।