फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद कपिल शर्मा के पहले मेहमान बन सकते हैं बउआ सिंह, ये 2 एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

Thu, 22 Nov 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Shahrukh Khan may become the Kapil Sharma first guest in comeback show
Kapil Sharma and Shahrukh Khan - फोटो : twitter

कपिल एक साल से टीवी की दुनिया से दूर हैं ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस एक-एक दिन को गिन रहे हैं। इस बीच कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें तो फेमस कॉमेडियन के शो में पहला मेहमान कौन होगा इसका खुलासा हो गया है। यह वही स्टार हैं जो इससे पहले कई बार कपिल के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट कर चुके हैं। 

Rumours says Shahrukh Khan may become the Kapil Sharma first guest in comeback show
kapil and shahrukh - फोटो : twitter

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ रहे हैं। यह इस शो का दूसरा सीजन होगा। सूत्रों की मानें तो यह शो 23 दिसंबर से ऑनएयर हो जाएगा। जिसके पहले मेहमान शाहरुख खान हो सकते हैं। दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं ऐसे में शाहरुख इस फिल्म को प्रमोट करने आ सकते हैं। 

Rumours says Shahrukh Khan may become the Kapil Sharma first guest in comeback show
zero - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो शाहरुख खान के अलावा कपिल शर्मा के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में दो एक्ट्रेस आ सकती हैं। यह दोनों एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं जो 'जीरो' में मुख्य भूमिका में हैं। अगर ऐसा होता है तो इतना तो तय है कि कॉमेडी का डबल डोज मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Shahrukh Khan may become the Kapil Sharma first guest in comeback show
Kapil Sharma and Bharti Singh - फोटो : twitter

जानकारी के अनुसार इस बार कपिल शर्मा के शो में उनके साथ भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर भी नजर आएंगें। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा होंगे। हालांकि सुनील ने अपना नया शो 'कानपुर वाले खुराना' लांच किया है ऐसे में उनकी शो में वापसी मुश्किल है। 

विज्ञापन
Rumours says Shahrukh Khan may become the Kapil Sharma first guest in comeback show
kapil sharma ginni - फोटो : twitter

टीवी पर वापसी करने से पहले कपिल शादी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। कपिल गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होगी। शादी में उनके खास मेहमान और दोस्त ही शामिल होंगे। शादी की सेरेमनी 10 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। 10 तारीख की रात को कपिल के घर मातारानी का जागरण होगा। इसके अगले दिन यानी 11 दिसंबर को गिन्नी के घर जालंधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। रिसेप्शन पार्टी 14 दिसंबर को अमृतसर में होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed