फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बधाई हो! साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन फिर बनीं मां, जन्मदिन के दिन दिया बेटे को जन्म

Sat, 17 Jul 2021 03:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Jul 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Saath nibhana saathiya fame Lovey sasan gave birth to baby boy on her birthday
लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। एक तरह जहां 16 जुलाई को टीवी जगत के मशहूर सितारे राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं साथ निभाना साथिया फेम अभिनेत्री लवी सासन के घर भी खुशियों ने दस्तक दे दी। लवी दोबारा मां बन गईं हैं। लवी ने हाल ही में एक नन्हे से राजकुमार को जन्म दिया है। इससे पहले भी वो एक बेटे की मां हैं वहीं अब उनके घर एक और बेटे ने जन्म ले लिया है।



जन्मदिन पर मां बनीं लवी सासन

घर में बेटे के जन्म से लवी और उनके पति कौशिक कृष्णामूर्ति बेहद खुश हैं। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि लवी ने अपने जन्मदिन के दिन ही बेटे को जन्म दिया है यानि अब हर साल मां और बेटा एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाएंगे। लवी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो बेहद खुश हैं। उनके जीवन में तीन सबसे खास लोग हैं उनके पति और दोनों बच्चे। लवी ने आगे कहा कि, 'मेरे सास ससुर चाहते थे कि लड़की पैदा हो, लेकिन भाग्य ने कुछ और ही तय किया हुआ था'।



View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)

Saath nibhana saathiya fame Lovey sasan gave birth to baby boy on her birthday
परिवार के साथ लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया

आगे लवी ने कहा, 'मेरे जन्मदिन के दिन बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में घर में बड़ा जश्न मनाने की एक और वजह मिल गई है'। लवी ने कहा कि उनका बेबी नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। ये पूछे जाने पर कि उनका बड़ा बेटा रॉयस जो अब बड़ा भाई बन गया है उसे इस बच्चे के आने पर कैसा लग रहा है? इस पर लवी ने कहा कि, 'जब बेबी डिलीवर हुआ तो हमने वीडियो कॉलिंग के जरिए उसे दिखाया कि ये तुम्हारा छोटा भाई है। रॉयस थोड़ा क्नफ्यूज हो गया और मुस्कुराते हुए बच्चे को देखा रहा था'।





View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)


 

Saath nibhana saathiya fame Lovey sasan gave birth to baby boy on her birthday
लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया

लवी ने कहा कि, 'रॉयस अभी बहुत छोटा है, लेकिन उसकी आंखों में दिख रहा है कि वो अपने छोटे भाई के पैदा होने पर काफी उत्साहित है। बच्चे जहां माता पिता के बिना परेशान रहते हैं और रोते रहते हैं तो वहीं रॉयस के साथ ऐसा नहीं है वो मेरे बिना भी अपने दादा-दादी के साथ शांति से रहता है। वो हमारे घर पर आने का इंतजार कर रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saath nibhana saathiya fame Lovey sasan gave birth to baby boy on her birthday
लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें की लवी ने 19 फरवरी 2020 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने पहली बार मां बनने पर कहा था कि हमें भगवान की तरफ से अनोखा तोहफा मिला है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत सी शानदार तस्वीरें साझा की थीं। गौरतलब है कि पहले बच्चे के जन्म के वक्त लवी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सबसे छिपाकर रखी थी। उन्होंने किसी को नहीं बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं थीं।



View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)

विज्ञापन
Saath nibhana saathiya fame Lovey sasan gave birth to baby boy on her birthday
लवी सासन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लवी और कौशिक की शादी भी काफी चर्चा में आई थी। उनकी शादी की तस्वीरों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। लवी के करियर की बात करें तो वो सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से छोटे पर्दे पर पहली बार नजर आईं थीं। इसके बाद वो 'कितनी मोहब्बत है 2' और 'कैसा है ये इश्क है..अजब सा रिस्क है' में काम कर चुकीं हैं। उन्हें शो 'साथ निभाना साथिया' से असली पहचान मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed