फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saba Khan: नौकरी छोड़ बिग बॉस के घर आई थीं सबा खान, उमर रियाज संग रिश्ते की खबर से बटोरी थीं सुर्खियां

Tue, 26 Jul 2022 09:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Jul 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Saba Khan Birthday Know Untold Facts about Bigg Boss 12 Contestant
सबा खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस सबा खान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। वह एक भारतीय मॉडल और टेलीविजन हस्ती हैं। बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेकर वह सुर्खियों में आ गई थीं। इस शो में वह अपनी बहन सोमी खान के साथ नजर आई थीं। हालांकि शो में उनका सफर ज्यादा दिनों का नहीं रहा था और वह जल्द ही एलिमिनेट हो गई थीं। 

Saba Khan Birthday Know Untold Facts about Bigg Boss 12 Contestant
सबा खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के लिए छोड़ी नौकरी

सबा खान ने अपनी पढ़ाई जयपुर से ही की है। स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद ही उन्होंने जॉब शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी सबसे पहली जॉब होटल इंडस्ट्री में बतौर फ्रंट डेस्क ऑफिसर के रूप में की थी। लेकिन इसके बाद बिग बॉस सीजन 12 शो में भाग लेने के लिए उन्होंने ये जॉब छोड़ दी थी। वह ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थीं, जैसे ही उन्हें मौका मिला वह अपनी बहन के साथ सबकुछ छोड़कर मुंबई जा पहुंची। 

Saba Khan Birthday Know Untold Facts about Bigg Boss 12 Contestant
सबा खान - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज संग जुड़ चुका है नाम

सबा का नाम बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे उमर रियाज के साथ जुड़ चुका है। पिछले साल कई मीडिया रिपोर्ट्स मेंं दावा किया गया था कि उमर और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उमर के घरवालों का रिएक्शन भी सामने आया था। उन्होंने मीडिया के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके अलावा सबा ने भी इस मामले में खुलकर अपनी बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वह और उमर दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी। सबा ने यह भी बताया था कि वह उनके परिवार को अच्छे से जानती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saba Khan Birthday Know Untold Facts about Bigg Boss 12 Contestant
सबा खान - फोटो : सोशल मीडिया
15 किलो घटाया था वजन

बिग बॉस 12 के दौरान सबा का वजन काफी बढ़ा हुआ था, लेकिन पिछले साल उन्होंने 15 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया था। उनके ट्रांसफॉमेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में सबा काफी सुंदर नजर आ रही थीं। उस समय सबा ने वजन घटाने को लेकर कई सीक्रेट खुलासे भी किए थे। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह समय-समय पर उपवास रखती हैं और 12 से 13 घंटे तक कुछ नहीं खाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि दिन की शुरुआत वह दो ग्लास गुनगुने पानी से करती हैं। फिर इसके बाद वह 20 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed