फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी पर पहली बार इस सीन को करके पछताई थीं साक्षी तंवर, को-एक्टर से नहीं मिला पा रही थीं नजरें

Sat, 12 Jan 2019 07:40 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Jan 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Tanwar gave first time kissing scene on television screen with actor Ram Kapoor
sakshi tanwar - फोटो : file photo
'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर 12 जनवरी को जन्मदिन मनाती हैं। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की और बीते साल अक्टूबर में वह 8 महीने की बच्ची को गोद लेने की वजह से चर्चा में रही थीं। साक्षी तंवर का 'कहानी घर-घर की' सीरियल काफी फेमस हुआ था और तब से उनकी पहचान लोग बतौर पार्वती भाभी करने लगे थे। 
Sakshi Tanwar gave first time kissing scene on television screen with actor Ram Kapoor
sakshi tanwar - फोटो : file photo
इसके बाद साक्षी ने कई सारे सीरियल किए जिसमें कुटुम्ब, देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं, बड़े अच्छे लगते हैं और कर ले तू भी मोहब्बत वेब सीरीज शामिल है। इसके साथ ही साक्षी ने आमिर खान के साथ 'दंगल' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में साक्षी ने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है।
 
Sakshi Tanwar gave first time kissing scene on television screen with actor Ram Kapoor
Sakshi Tanwar - फोटो : file photo
साक्षी तंवर छोटे पर्दे पर एक्टर राम कपूर को किसिंग सीन देने की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से साक्षी तंवर को काफी पॉपुलरिटी मिली। इसमें उनके अपोजिट एक्टर राम कपूर मुख्य भूमिका में थे। सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। वहीं साक्षी तंवर, प्रिया शर्मा बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Tanwar gave first time kissing scene on television screen with actor Ram Kapoor
sakshi tanwar - फोटो : file photo
पॉपुलर होने के साथ यह सीरियल इंटीमेट सीन को लेकर भी चर्चा में रहा। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
Sakshi Tanwar gave first time kissing scene on television screen with actor Ram Kapoor
Sakshi Tanwar - फोटो : file photo
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed