फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13 के कारण खुद का ही नुकसान करवा बैठेंगे सलमान, कपिल शर्मा भी होंगे हैरान

Mon, 30 Sep 2019 04:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 30 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
salman Khan Bigg Boss Clash with the Kapil Sharma Show
सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

29 सितंबर को सलमान खान ने 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की। शो के प्रीमियर पर सलमान खान ने सभी 13 कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवाया। इसके बाद शो में क्या कुछ इस बार अलग होना है इस बात का भी जिक्र किया।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के आगाज के साथ ही सलमान खान ने खुद का ही एक बड़ा नुकसान कर लिया है।

salman Khan Bigg Boss Clash with the Kapil Sharma Show
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शो की टाइमिंग को लेकर बात करें तो सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे शो टेलिकास्ट होगा। जबकि शनिवार और रविवार को रात 9 बजे सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत किया करेंगे। लेकिन इस  टाइमिंग के साथ ही सलमान खान ने एक बड़ा नुकसान कर लिया है। 

salman Khan Bigg Boss Clash with the Kapil Sharma Show
Kapil Sharma - फोटो : instagram

दरअसल शनिवार और रविवार को ही सोनी टीवी पर रात 9 बजे 'द कपिल शर्मा' शो आता है। टीआरपी की लिस्ट में कपिल शर्मा शो बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में सलमान खान का भी उस ही वक्त टीवी पर आना उन्हें टीआरपी के मुताबिक भारी पढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan Bigg Boss Clash with the Kapil Sharma Show
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अब जरूर आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि नुकसान सलमान का ही क्यों हो सकता है, चूंकि कपिल शर्मा से ज्यादा दर्शक बिग बॉस को प्यार दे सकते हैं। जिससे कपिल शर्मा को टीआरपी का नुकसानहो सकता है। तो इस सवाल का जवाब देते हुए आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर भी सलमान खान हैं। ऐसे में चाहें किसी भी शो की टीआरपी कम या ज्यादा हो, नुकसान तो कपिल शर्मा को ही होगा।

विज्ञापन
salman Khan Bigg Boss Clash with the Kapil Sharma Show
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो इस बार शो में कॉमनर्स नहीं हैं। वहीं इस बार के कंटेस्टेंट्स के नाम कुछ ऐसे हैं-
1.कोएना मित्रा 
2.रश्मि देसाई 
3.सिद्धार्थ शुक्ला
4.देवोलीना भट्टाचार्य
5.दलजीत कौर
6.पारस छाबड़ा
7.आरती सिंह
8.सिद्धार्थ डे
9.अबु मलिक
10.शहनाज गिल
11. माहिरा शर्मा
12.आसिम रिआज
13.शेफाली बग्गा

पढ़ें: BIGG BOSS 13: घर में घुसने से पहले सलमान के सामने भिड़े दो कंटेस्टेंट्स, एक बोला- थप्पड़ मार दूंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed